समुद्र में व्हेल के गीत गाने का क्या है रहस्य, यहां जानें

समुद्र की गहराइयों में कई बड़े जलीय जीव रहते हैं। इनमें ब्लू व्हेल भी शामिल है, जो कि धरती पर सबसे बड़ा जानवर है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि ब्लू व्हेल समुद्र की गहराई को अपने गीतों से भर देती है। क्या है इसके पीछे का रहस्य, जानने के लिए लेख पढ़ें। 

Aug 12, 2025, 15:57 IST
समुद्र में क्यों गाना गाती हैं व्हेल
समुद्र में क्यों गाना गाती हैं व्हेल

समुद्र अपनी गहराइयों में छिपे रहस्यों से भरा हुआ है। यहां कई ऐसे रहस्य हैं, जो कि अनसुलझे हैं। समुद्र में मौजूद कई ऐसे जीव हैं, जो कि अपने रहस्यों के लिए भी जाने जाते हैं। इनमें शामिल है दुनिया की सबसे बड़ी जीव यानि कि ब्लू व्हेल, जो कि समुद्र की गहराई में गीत गाने के लिए जानी जाती है। वैज्ञानिकों ने समुद्र में अक्सर ब्लू व्हेल को गीत गाते हुए पाया है। यह रहस्य कई सालों तक उलझा रहा था। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने कई सालों तक रिसर्च की, जिसके बाद इसके पीछे का रहस्य खुल गया। क्या है ब्लू व्हेल का गीत गाने का रहस्य, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

समुद्र के अंदर व्हेल एक विशेष प्रकार की आवाज निकालती हैं, जो कि एक गीत की तरह होता है। इस तरह की आवाज अक्सर बलीन व्हेल की प्रजाति में पाई जाती हैं, जिसमें ब्लू व्हेल से लेकर हंपबैक व्हेल तक शामिल होती हैं। इसके लिए व्हेल के अंदर प्राकृतिक बनावट ऐसी होती है कि मुंह से हवा पास करने पर एक तेज आवाज निकलती है, जिसका व्हेल द्वारा अलग-अलग समय पर उपयोग किया जाता है। 

संवाद करने में करता है मदद

व्हेल अक्सर झुंड में रहना पसंद करती हैं। ऐसे में यह गाने के माध्यम से एक-दूसरे के साथ संवाद स्थापित करती हैं। आपको बता दें कि रोशनी की तुलना में ध्वनि बहुत तेजी और अधिक दूरी तक यात्रा करती है।

प्रजनन के लिए उपयोगी

वैज्ञानिकों की मानें, तो विशेषकर नर हंपबैक व्हेल द्वारा लंबे और जटिल गाने की ध्वनि निकाली जाती है। इससे वे मादा व्हेल को आकर्षित करते हैं। साथ ही, इससे अन्य नर व्हेल के बीच एक प्रतिस्पर्धा भी बनती है।

व्हेल को पता चलती है दिशा

गाने का उपयोग दांतेदार व्हेल द्वारा समुद्र में रास्ता खोजने और शिकार का पता लगाने के लिए भी किया जाता है। इसे अंग्रेजी में हम इकोलोकेशन के नाम से जानते हैं। इस प्रक्रिया में ध्वनि किसी वस्तु से टकराकर प्रतिध्वनि के रूप में वापस आती है, जिससे व्हेल को रास्ता ढूंढने में मदद मिलती है।

भोजन की तलाश का संकेत

कुछ शोध यह भी कहते हैं कि जब हंपबैक व्हेल को अच्छे भोजन का स्रोत मिल जाता है, तो वह अन्य साथियों को गाने की मदद से भोजन की तलाश का संकेत भेजती है। इससे अन्य समूह की अन्य व्हेल को भोजन ढूंढने में आसानी होती है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि समुद्र में मौजूद व्हेल की अलग-अलग प्रजाति अलग-अलग ध्वनि की तरंगें निकालती हैं। इससे वैज्ञानिकों को व्हेल का व्यवहार समझने में मदद मिलती है। साथ ही, व्हेल भी अपने समूह के साथ अच्छा संवाद स्थापित करती हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःआज तक नहीं पढ़ी जा सकी हैं दुनिया की ये 5 भाषाएं, यहां जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News