Optical Illusion: जानवरों के बीच मौजूद है रोबोट, 6 सेकेंड में ढूंढकर देना है जवाब
ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें कई वन्यजीव शामिल हैं। इन सभी के बीच एक रोबोट भी है, लेकन कई लोग इसे बहुत समय में ढूंढ सके हैं। क्या आप इसे सिर्फ 6 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं? यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।
ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग और नजरों की बीच तालमेल बिठाने के लिए एक अच्छी प्रैक्टिस मानी जाती है। इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें बहुत सारे वन्यजीव दिए गए हैं।
इन सभी जानवरों के बीच एक रोबोट भी दिया गया है, लेकिन बहुत से लोग इसे ढूंढने में फेल हो गए हैं, जबकि जिन लोगों ने रोबोट को ढूंढा है, उन्होंने बहुत अधिक समय लिया है। हालांकि, क्या आप इस रोबोट को सिर्फ 6 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।
तस्वीर में क्या-क्या है शामिल
इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में विभिन्न प्रकार के वन्यजीव दिए गए हैं। ये वन्यजीव अलग-अलग रंग और आकार में हैं, जो कि आपस में जुड़े हुए हैं। इस वजह से तस्वीर को पहली बार में देखने पर भ्रम की स्थिति बन रही है। हालांकि, यदि आप तस्वीर को कुछ सेकेंड तक देखेंगे, तो रोबोट को आसानी से ढूंढ पाएंगे।
दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें तस्वीर
आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं। क्योंकि, यह बहुत ही मजेदार तस्वीर है। तस्वीर में आसानी से रोबोट को ढूंढा जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद लोग रोबोट को ढूंढने में समय ले रहे हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों का टेस्ट ले सकते हैं कि वे कितनी देर में इस इल्यूजन को सॉल्व कर पाते हैं।
क्या आपने अब रोबोट ढूंढ लिया है?
अब 6 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तक रोबोट ढूंढ लिया होगा। यदि आप ऐसा नहीं कर सके हैं, तो आप 6 सेकेंड का अतिरिक्त समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय इससे अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपा है रोबोट
अब हम आपको रोबोट की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, तस्वीर में रोबोट ठीक सामने की तरफ है, जिसका रंग पीला है। तस्वीर में कई जानवरों का रंग पीला है, जिससे इल्यूजन हो रहा है। हमने आपकी सुविधा के लिए रोबोट को लाल रंग के घेरे में रखा है।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com