ऑप्टिकल इल्यूजन बहुत ही रोचक होता है। इसके तहत हमने एक ऐसी तस्वीर दी है, जिसमें खिलौनों का ढेर लगा हुआ है। इन खिलौनों के ढेर में एक पेंगुइन भी छिपा हुआ है।
क्या आपकी नजरें इतनी तेज हैं कि आप इसे सिर्फ 15 सेकेंड में इस पेंगुइन को ढूंढ सकती हैं। यदि हां, तो आप तस्वीर में खिलौने के ढेर में छिपे पेंगुइन को ढूंढकर दिखाएं। यदि आप ऐसा कर लेते हैं, तो यह आपकी बुद्धी की तीव्रता और कौशल का परिचय है। यदि आप पेंगुइन को नहीं ढूंढ पाते हैं, तो इस लेख में हमने इसका जवाब दिया है।
यदि आप इस तस्वीर को पहली बार देखेंगे, तो आपको सामान्य लगेगा। लेकिन, यदि आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो कनफ्यूज हो जाएंगे, क्योंकि इसमें खिलौनों को इस तरह फैलाया गया है कि खिलौनों के बीच किसी भी चीज को आसानी से छिपाया जा सकता है। यही वजह है कि इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का एक अच्छा उदाहरण माना जाता है। क्योंकि, कई लोग तस्वीर में पहली बार में छिपे पेंगुइन को नहीं ढूंढ सके हैं।
क्या होता है Optical Illusion
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर क्या होता है Optical Illusion ? आपको बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन में कोई भी आकृति या पिक्चर होती है, जो कि आपकी आंखों को धोखा देते हुए दिमाग को भ्रमित करती है। ऐसे में जो हमें दिखाई देता है वह होता नहीं है।
सोशल मीडिया पर आपको इस प्रकार की बहुत-सी तस्वीरें देखने को मिलेंगी, जो कि वास्तव में आपके बुद्धी परीक्षण के लिए होती हैं। क्योंकि, बहुत ही कम समय में तेज नजर के साथ भ्रमित तस्वीरों में वास्तविकता को ढूंढना तीव्र बुद्धि को दर्शाता है।
तो, क्या आपने खिलौने वाली तस्वीर में पेंगुइन को ढूंढ लिया है। यदि नहीं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं, लेकिन याद रखें यह समय सेकेंड से मिनट में न तब्दील हो, क्योंकि जितना कम समय में आप पेंगुइन को ढूंढेंगे, तो यह आपकी बुद्धि कौशल का दर्शाएगा।

Source: Adobe Stock
तस्वीर में कहां है पेंगुइन
क्या आपने 15 सेकेंड में तस्वीर में पेंगुइन को ढूंढ लिया है। यदि हां, तो बहुत बढ़िया। यदि आप नहीं ढूंढ सके हैं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि हमने इस तस्वीर में जवाब दिया है। तस्वीर में सबसे दाएं तरफ काले घेरे मे पेंगुइन को दर्शाया गया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation