RBI Office Attendant Admit Card 2026: आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड आज, rbi.org.in से डाउनलोड करें कॉल लेटर PDF

Last Updated: Feb 21, 2026, 17:41 IST

RBI Office Attendant Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे वेबसाइट पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026

RBI Office Attendant Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 572 ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि (एडमिशन सर्टिफिकेट के अनुसार) की सहायता से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

आरबीआई बैंक ऑफिस अटेंडेंट कॉल लेटर 2026-हाइलाइट्स 

Reserve Bank of India (RBI) द्वारा ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए कुल 572 रिक्तियों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer-Based Test) के रूप में ऑनलाइन आयोजित होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 की मुख्य जानकारी नीचे तालिका में दी गई है:

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)

पद का नाम

ऑफिस अटेंडेंट

कुल रिक्त पद

572

एडमिट कार्ड जारी तिथि

21 फरवरी 2026 (संभावित)

परीक्षा तिथि

28 फरवरी और 1 मार्च 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)

परीक्षा अवधि

90 मिनट

आधिकारिक वेबसाइट

www.rbi.org.in

RBI बैंक ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ऑफिस अटेंडेंट कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं।

  2. नीचे स्क्रॉल करके “Recruitment Related Announcements” पर क्लिक करें।

  3. नए पेज पर “Current Vacancies” में जाकर “Call Letters” लिंक चुनें।

  4. ऑफिस अटेंडेंट भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  6. कैप्चा कोड भरकर “Login” पर क्लिक करें।

  7. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News