दो बार असफलताओं के बाद भी नहीं मानी हार, तीसरे प्रयास में 12वीं रैंक के साथ बनीं IAS

Last Updated: Feb 21, 2026, 18:02 IST

किसी ने क्या खूब कहा है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। बर्शेंते वह कोशिश अगर सही दिशा में की जाए तो। उत्तर प्रदेश की रहने वाली आशी शर्मा पर यह लाइन एकदम फिट बैठती है, जिन्होंने अपने तीसरे प्रयास में IAS का एग्जाम क्वालीफाई कर इतिहास रचने का काम किया। 

Ashi Sharma IAS Story
Ashi Sharma IAS Story

Ashi Sharma IAS Story: आशी शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुआ। उनकी पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई नोएडा के एपीजे स्कूल से पूरी की। इसके बाद आशी ने स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर से आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल की। 

आर्किटेक्चर में हासिल की डिग्री  

आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल करने के बाद आशी ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दिया। वह तैयारी के बारे में बताती है कि उन्होंने छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई जारी रखने के लिए खुद को समय-समय पर मोटिवेट रखती थी। 

आशी ने मॉक टेस्ट से की तैयारी 

आईएएस अधिकारी आशी ने खुद को मोटिवेट रखने के अलावा मॉक टेस्ट दिए और अपनी गलतियों से सीखती रहीं। जब लगा कि तैयारी हो चुकी है और अब सिविल सेवा की परीक्षा देनी चाहिए, तो उन्होंने जब पहली बार साल 2022 में यूपीएससी का एग्जाम दिया, तो वह सफल नहीं हो सकी।  

यूपीएससी की परीक्षा में आशी दो बार हुई फेल

अपने पहले प्रयास में आशी यूपीएससी की कट ऑफ लिस्ट में 4 नंबर से रह गई। हार न मानने और गलतियों से सीखने की जिद के चलते 2023 में उन्होंने फिर से UPSC की परीक्षा दी। इस बार भी वह सफल नहीं हो सकी। फाइनल सलेक्शन से वह 20 नंबर दूर रही। 

साल 2024 में बन गई आशी IAS 

फिर आया साल 2024। अपनी लगन और मेहनत को और ज्यादा बढ़ाते हुए सिविल सेवा की परीक्षा दी। इस बार आशी उनका सलेक्शन हो गया। दो बार असफल होने के बाद वह आईएएस अधिकारी बन गई। UPSC में उनकी रैंक 12 आई और पूरा का पूरा इतिहास बदलकर रख दिया। 

ये भी पढ़ें: SI पिता की बेटी बनीं BSF की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर, मेहनत से लिखी सफलती की कहानी

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News