Indian Railways Update 2027: 1 जनवरी से नए नंबरों के साथ चलेंगी ये 4 प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनें, देखें नई लिस्ट
Indian Railways Train Renumbering Update: पश्चिम मध्य रेलवे ने 1 जनवरी 2027 से चार जोड़ी प्रमुख ट्रेनों के नंबर बदलने की घोषणा कर दी गई है। यात्रा से पहले महानगरी और तुलसी एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों के नए नंबर जरूर जांच लें। यहां से नोटिस देखें।
Indian Railways Update 2027: भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अपडेट WCR द्वारा जारी किया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway-WCR) क्षेत्र से होकर गुजरने वाली 4 जोड़ी (कुल 8) प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जा रहा है।
रेलवे द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह नया बदलाव 1 जनवरी 2027 से प्रभावी हो गया है। यदि आप भी आगामी नए साल में इन ट्रेनों से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं या टिकट बुक करने वाले हैं, तो यात्रा में किसी भी असुविधा से बचने के लिए पुराने और नए ट्रेन नंबरों की पूरी लिस्ट अवश्य देख लें।
WCR Train Number Change List 2027, Notice
पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली निम्न चार जोड़ी ट्रेनें दिए गए विवरण के अनुसार 1 जनवरी 2027 से नए ट्रेन नम्बरों से संचालित होंगी l #IndianRailways https://t.co/bmfoJaxMC6
— West Central Railway (@wc_railway) November 2, 2026
1 जनवरी 2027 से बदले गए ट्रेन नंबरों की पूरी लिस्ट
Indian Railways Update 2027 द्वारा जारी नीचे दी गई टेबल में पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली उन सभी चार जोड़ी ट्रेनों के पुराने और नए नंबरों का स्पष्ट डिटेल्स दिया गया है:
| क्र. सं. | ट्रेन का नाम | पुराना ट्रेन नंबर | नया ट्रेन नंबर (01 जनवरी 2027 से) |
| 1 | महानगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Mahanagari SF Express) | 22177 | 11093 |
| महानगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Mahanagari SF Express) | 22178 | 11094 | |
| 2 | तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Tulsi SF Express) | 22129 | 11065 |
| तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Tulsi SF Express) | 22130 | 11066 | |
| 3 | सुपरफास्ट एक्सप्रेस (SF Express) | 12167 | 11067 |
| सुपरफास्ट एक्सप्रेस (SF Express) | 12168 | 11068 | |
| 4 | गोवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Goa SF Express) | 12779 | 17379 |
| गोवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Goa SF Express) | 12780 | 17380 |
ट्रेन नंबर बदलने का कारण और यात्रियों के लिए इसके मायने
भारतीय रेलवे समय-समय पर परिचालन सुविधा, Zone-wise Numbering और समय-सारणी के सुदृढ़ीकरण के अंदर ट्रेनों के नंबरों में रिवाइज्ड करता है।
- रेल टिकट बुकिंग पर प्रभाव: जिन यात्रियों ने 1 जनवरी 2027 या उसके बाद की डेट्स के लिए इन ट्रेनों में Advance Reservation कराया है या कराने जा रहे हैं, उन्हें आईआरसीटीसी (IRCTC) के पोर्टल पर नए नंबर फिल करने होंगे।
- रेलवे स्टेशनों पर सर्चिंग: रेलवे स्टेशनों के पूछताछ काउंटर (Enquiry Counters), डिस्प्ले बोर्ड और ऑनलाइन पोर्टलों पर अब 1 जनवरी से नए नंबरों के माध्यम से ही लाइव रनिंग स्टेटस (Live Running Status) और सीट उपलब्धता प्रदर्शित की जाएगी।
यात्रा से संबंधित सहायता और ट्रेन स्टेटस जानने के माध्यम
यदि किसी यात्री को इन ट्रेनों के समय या नए नंबरों को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम या जिज्ञासा है, तो वे निम्नलिखित ऑफिशियल माध्यमों से सही और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
- रेलवे हेल्पलाइन नंबर: किसी भी समय सहायता के लिए एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें।
- ऑफिशियल ऐप व पोर्टल: 'National Train Enquiry System' (NTES) ऐप या enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जाकर ट्रेन का नाम या नया नंबर डालकर रनिंग स्टेटस चेक करें।
- सोशल मीडिया अपडेट्स: पश्चिम मध्य रेलवे के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल wc_railway और ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी डिटेल्ड नोटिस प्राप्त की जा सकती हैं।
यहां भी पढ़े: Diwali-Chhath Trains & Fares 2026: दीवाली-छठ पर बिहार जाने का सफर हुआ तीन गुना महंगा, फ्लाइट-ट्रेन का किराया ₹21,000 के पार
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.