IPL 2026 Schedule: कब और किन टीमों के बीच खेला जायेगा 19वें सीजन का पहला मैच? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated: Mar 13, 2026, 13:46 IST

Indian Premier League 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले फेज में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मुकाबले होंगे, जिनमें कई बड़े टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।

IPL 2026: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल, के 19वें सीजन के पहले फेज का शेड्यूल  BCCI ने जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का यह फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण पूरे सीजन का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा, जब चुनाव की तारीखें घोषित हो जाएंगी।

उद्घाटन मैच में RCB और SRH की टक्कर

आईपीएल के 19वें सीजन का उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं 29 मार्च को मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

पहले फेज में 20 मैच और 10 शहरों में मुकाबले

पहले फेज में कुल 20 मैच खेले जाएंगे, जो 10 शहरों में आयोजित होंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। इस दौरान चार डबल हेडर मुकाबले होंगे, जिनमें दो मैच एक ही दिन खेले जाएंगे।

IPL 2026 Schedule: पहले फेज का शेड्यूल

IPL 2026 के पहले फेज का पूरा शेड्यूल आप यहां देख सकते है- 

डेट 

मैच

टाइम 

वेन्यू

28 मार्च, शनिवार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

7:30 अपराह्न

बेंगलुरु*

29 मार्च, रविवार

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

7:30 अपराह्न

मुंबई

30 मार्च, सोमवार

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

7:30 अपराह्न

गुवाहाटी

31 मार्च, मंगलवार

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स

7:30 अपराह्न

मुल्लांपुर

1 अप्रैल, बुधवार

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

7:30 अपराह्न

लखनऊ

2 अप्रैल, गुरुवार

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

7:30 अपराह्न

कोलकाता

3 अप्रैल, शुक्रवार

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

7:30 अपराह्न

चेन्नई

4 अप्रैल, शनिवार

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

3:30 अपराह्न

दिल्ली

4 अप्रैल, शनिवार

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

7:30 अपराह्न

अहमदाबाद

5 अप्रैल, रविवार

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

3:30 अपराह्न

हैदराबाद

5 अप्रैल, रविवार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

7:30 अपराह्न

बेंगलुरु

6 अप्रैल, सोमवार

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

7:30 अपराह्न

कोलकाता

7 अप्रैल, मंगलवार

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

7:30 अपराह्न

गुवाहाटी

8 अप्रैल, बुधवार

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स

7:30 अपराह्न

दिल्ली

9 अप्रैल, गुरुवार

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

7:30 अपराह्न

कोलकाता

10 अप्रैल, शुक्रवार

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

7:30 अपराह्न

गुवाहाटी

11 अप्रैल, शनिवार

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

3:30 अपराह्न

मुल्लांपुर

11 अप्रैल, शनिवार

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

7:30 अपराह्न

चेन्नई

12 अप्रैल, रविवार

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स

3:30 अपराह्न

लखनऊ

12 अप्रैल, रविवार

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

7:30 अपराह्न

मुंबई

नोट- बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की अंतिम अनुमति के बाद ही आयोजित किए जाएंगे.

डबल हेडर और टीमों के घरेलू मैच

डबल हेडर मुकाबलों में दोपहर का मैच 3:30 बजे और शाम का मैच 7:30 बजे से शुरू होगा। पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को होगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दिल्ली में भिड़ेंगे, जबकि दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से अहमदाबाद में होगा। राजस्थान रॉयल्स अपने शुरुआती घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी, जबकि पंजाब किंग्स के शुरुआती मैच न्यू चंडीगढ़ में होंगे।

इन टीमों के बीच होगा खिताब के लिए मुकाबला

आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं। हालांकि बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की अंतिम अनुमति के बाद ही आयोजित किए जाएंगे।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 13:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News