भारत के कुल राज्य और उनका क्षेत्रफल, देखें पूरी लिस्ट

भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों का अलग-अलग क्षेत्रफल है। क्या आप भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में जानते हैं, क्या आप भारत के सबसे छोटे राज्य के बारे में जानते हैं और क्या आप भारत के प्रत्येक राज्य और उसके क्षेत्रफल के बारे में जानकारी रखते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।   

Kishan Kumar
Jun 16, 2025, 18:39 IST
भारत के 28 राज्य और उनका एरिया

भारत के 28 राज्य और उनका एरिया

भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। इसके कुल एरिया की बात करें,तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह एरिया पूरी दुनिया का करीब 2.4 फीसदी हिस्सा है। वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का अलग-अलग क्षेत्रफल है। आपने क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के सबसे बड़े और सबसे छोटे राज्य के बारे में सुना और पढ़ा ही होगा। इस लेख में हम भारत के 28 राज्य और उनके कुल क्षेत्रफल के बारे में जानेंगे।

भारत का सबसे बड़ा राज्य

भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। यह राज्य कुल 342, 239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इतने बड़े क्षेत्र में हमें बीहड़ से लेकर खुला रेगिस्तान तक देखने को मिलता है।

भारत का सबसे छोटा राज्य

भारत के सबसे छोटे राज्य की बात करें, तो यह गोवा है। यह राज्य कुल 3702 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, भारत यह राज्य वह राज्य है, जो कि सबसे अंत में आजाद हुआ था। वर्तमान में गोवा अपने यहां के पर्यटन के लिए जाना जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं।

भारत के 28 राज्य और उनका क्षेत्रफल

क्रमांक

राज्य का नाम

क्षेत्रफल (किमी²)

1

राजस्थान

342,239

2

मध्य प्रदेश

308,245

3

महाराष्ट्र

307,713

4

उत्तर प्रदेश

240,928

5

गुजरात

196,024

6

कर्नाटक

191,791

7

आंध्र प्रदेश

162,968

8

ओडिशा

155,707

9

छत्तीसगढ़

135,191

10

तमिलनाडु

130,058

11

तेलंगाना

112,077

12

बिहार

94,163

13

पश्चिम बंगाल

88,752

14

अरुणाचल प्रदेश

83,743

15

झारखंड

79,714

16

असम

78,438

17

हिमाचल प्रदेश

55,673

18

उत्तराखंड

53,483

19

पंजाब

50,362

20

हरियाणा

44,212

21

केरल

38,863

22

मेघालय

22,429

23

मणिपुर

22,327

24

मिजोरम

21,081

25

नागालैंड

16,579

26

त्रिपुरा

10,486

27

सिक्किम

7,096

28

गोवा

3,702

पढ़ेःंकब और क्यों हुआ था भक्ति आंदोलन, यहां पढ़ें पूरा इतिहास

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

I did my graduation from GGSIPU University, Delhi. I started my Career from Dainik Jagran(Print) as a reporter then I switched to Amar Ujala(Print) as a Sub-Editor. I used to cover all technical universities of Delhi including; DTU, IIIT, DSEU, IGDTUW & NSUT. Currently I work for Jagran Josh(A digital wing of Dainik Jagran). Here, I create digital content for General Knowledge Section. My expertise is in General Knowledge, Creative writing, Research, Hindi & English typing.
... Read More

FAQs

  • +

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News