Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 OUT: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट predeledraj2025.in पर जाकर देख सकते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाम लगभग 5:15 बजे वीएमओयू के सीवी रमन विज्ञान भवन से परिणाम जारी किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी भी उपस्थित थे।
इस बार सीकर की सीमा गोस्वामी ने टॉप किया है। पहले तीन स्थानों पर बेटियों ने कब्जा जमाया है — बाड़मेर की पूजा भाकर दूसरे और अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ तीसरे स्थान पर रहीं।
काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को ₹3000 फीस ऑनलाइन जमा कर संस्थानों की सूची के अनुसार विकल्प भरने होंगे। पहले चरण की अलॉटमेंट लिस्ट 26 जून 2025 को जारी की जाएगी। बीएसटीसी परीक्षा डीएलएड (दो वर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए होती है, जो लेवल-1 थर्ड ग्रेड शिक्षक बनने के लिए जरूरी है। बीएसटीसी प्री डीएलएड कोर्स प्रदेश के 33 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों और 343 निजी कॉलेजों में संचालित होता है, जिसमें कुल 25,977 सीटें उपलब्ध हैं।
BSTC Result 2025
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 1 जून को हुई इस परीक्षा में 5 लाख 49 हजार से ज़्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। पहली शिफ्ट में 90.4% और दूसरी में 91.3% छात्र पहुंचे थे। सबसे ज़्यादा छात्रों की हाज़िरी झालावाड़ में (93.6%) और सबसे कम जालोर में (86%) रही। इस बार कुल 6 लाख 4 हजार से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनमें करीब 70% महिलाएं हैं।
Rajasthan BSTC Result 2025 Direct Link
अभ्यर्थी यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके तथा अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2025 देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
BSTC Result 2025 Rajasthan Link |
|
predeledraj2025.in Rajasthan BSTC Result 2025 Link |
predeledraj2025.in Rajasthan BSTC Result: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताये गए आसान स्टेप्स से आप राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं:
-
आप सबसे पहले predeledraj2025.in (VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट) पर जाएं।
-
फिर होमपेज पर “Rajasthan Pre DElEd Result 2025” या इसी तरह का लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
-
अब नई स्क्रीन पर अपना आवेदन संख्या (application Number) या रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
डाउनलोड करें और प्रिंट आउट सेव कर लें।