Rajasthan BSTC Result 2025: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2025 का परिणाम 14 जून को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने हाल ही में परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। अब सभी परीक्षार्थी रिजल्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं अब उनका इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाम करीब सवा 5 बजे वीएमओयू स्थित सीवी रमन विज्ञान भवन से बीएसटीसी रिजल्ट की घोषणा कर दी है।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट Direct Link
रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से जांच करते रहें और अपना रोल नंबर तैयार रखें, ताकि वे आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें। साथ ही, सफल उम्मीदवार आगे की प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन और काउंसलिंग से संबंधित जानकारी भी इसी वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
BSTC Result Link | यहां क्लिक करें |
Rajasthan BSTC Result 2025: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फाइनल आंसर की PDF
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में शिफ्ट और सेट वाइज राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Pre Deled Result: प्री डीएलएड परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की फाइनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी गई है। इसमें कुछ सवालों के लिए अभ्यर्थियों को 6-6 नंबर बोनस में दिए जाएंगे। अब 15 जून से अभ्यर्थियों को 3000 रुपये ऑनलाइन जमा कर संस्थान सूची के अनुसार अपनी पसंद के कॉलेज चुनने होंगे। पहले चरण की कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 26 जून 2025 को जारी होगी।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने 1 जून को प्री डीएलएड परीक्षा कराई थी, जिसमें कुल 5,49,161 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पहली पारी में 90.4% और दूसरी पारी में 91.3% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सबसे ज्यादा 93.6% उपस्थिति झालावाड़ जिले में और सबसे कम 86% जालोर जिले में दर्ज हुई। इस साल पूरे प्रदेश से कुल 6,04,692 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें करीब 70% महिलाएं थीं।
Rajasthan BSTC Result 2025 Date: राजस्थान बीएसटीसी Pre DElEd रिजल्ट कब आएगा?
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, राजस्थान BSTC प्री डीएलएड परीक्षा 2025 का परिणाम 14 जून को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी तैयारियों के अनुसार इस तारीख का इंतजार कर सकते हैं। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा।
BSTC Result 2025 Date Notice | यहां क्लिक करें |
यहां देखें: PTET Admit Card 2025 Link
predeledraj2025.in Result: बीएसटीसी परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट्स
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा डी.एल.एड (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूरे राज्य में 01 जून 2025 को प्री डी.एल.एड परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। सभी पात्र उम्मीदवार अपना परिणाम प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जून 2025 से केवल रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसटीसी परीक्षा रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल यहां देखें:
विश्वविद्यालय का नाम | वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा |
परीक्षा का नाम | प्री डीएलएड परीक्षा (BSTC) 2025 |
राजस्थान BSTC परीक्षा की तारीख | 01 जून 2025 |
Rajasthan BSTC रिजल्ट जारी होने की तारीख | 14 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2025.in |
Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2025: कितने छात्रों ने परीक्षा दी?
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा 1 जून को प्री डीएलएड परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 5 लाख 49 हजार 161 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पारी में 90.4% और दूसरी पारी में 91.3% अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। झालावाड़ में सबसे अधिक 93.6% और जालोर में सबसे कम 86% परीक्षार्थी शामिल हुए। इस साल प्रदेश में 6,04,692 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें करीब 70% महिलाएं हैं।
Rajasthan Pre DElEd Result 2025: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कैसे चेक करें?
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए आसान स्टेप्स यहां देख सकते हैं।
- सबसे पहले प्री डीएलएड (राजस्थान बीएसटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in खोलें।
- होमपेज के बीच में "प्री डीएलएड परीक्षा 2025" सेक्शन में दिए गए "डाउनलोड रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- आपको रिजल्ट लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- रिजल्ट लॉगिन पेज पर साइन इन बटन पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड सही से दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपने डैशबोर्ड में जाकर "डाउनलोड योर रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ में सेव करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
Rajasthan Pre DElEd: प्री डीएलएड परीक्षा 2025 की प्रस्तावित समय सारणी
क्र. सं. | विवरण | दिनांक |
---|---|---|
1 | आपत्ति निराकरण एवं अंतिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन | 11-06-2025 (बुधवार) |
2 | परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि | 14-06-2025 (शनिवार) |
3 | काउंसलिंग पंजीयन एवं शुल्क ₹3000/- का ऑनलाइन भुगतान तथा शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि | 15-06-2025 (रविवार) से 23-06-2025 (सोमवार) तक |
4 | प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची | 26-06-2025 (गुरुवार) |
5 | प्रथम चरण अलॉटमेंट अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क ₹13555/- का ऑनलाइन भुगतान | 26-06-2025 (गुरुवार) से 02-07-2025 (बुधवार) तक |
6 | अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्था में रिपोर्टिंग करना | 27-06-2025 (शुक्रवार) से 03-07-2025 (गुरुवार) तक |
7 | शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना | 27-06-2025 (शुक्रवार) से 03-07-2025 (गुरुवार) तक |
8 | संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 27-06-2025 (शुक्रवार) से 04-07-2025 (शुक्रवार) तक |
9 | संस्थानों द्वारा कक्षाओं का आरम्भ | 03-07-2025 (गुरुवार) |
10 | अपवंचित मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि | 04-07-2025 (शुक्रवार) से 05-07-2025 (शनिवार) तक |
11 | अपवंचित मूवमेंट उपरांत परिणाम की घोषणा | 07-07-2025 (सोमवार) |
12 | अपवंचित मूवमेंट पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि | 07-07-2025 (सोमवार) से 09-07-2025 (बुधवार) तक |
13 | संस्था द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर छात्राध्यापक के प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि | 07-07-2025 (सोमवार) से 09-07-2025 (बुधवार) तक |
14 | द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची | 13-07-2025 (रविवार) |
15 | द्वितीय चरण अलॉटमेंट अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क ₹13555/- का ऑनलाइन भुगतान | 14-07-2025 (सोमवार) से 18-07-2025 (शुक्रवार) तक |
16 | अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्था में रिपोर्टिंग करना | 14-07-2025 (सोमवार) से 19-07-2025 (शनिवार) तक |
17 | शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना | 14-07-2025 (सोमवार) से 19-07-2025 (शनिवार) तक |
18 | संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 14-07-2025 (सोमवार) से 19-07-2025 (शनिवार) तक |
19 | तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची | 22-07-2025 (मंगलवार) |
20 | तृतीय चरण अलॉटमेंट अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क ₹13555/- का ऑनलाइन भुगतान | 22-07-2025 (मंगलवार) से 25-07-2025 (शुक्रवार) तक |
21 | अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्था में रिपोर्टिंग करना | 22-07-2025 (मंगलवार) से 26-07-2025 (शनिवार) तक |
22 | शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना | 22-07-2025 (मंगलवार) से 26-07-2025 (शनिवार) तक |
23 | संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 22-07-2025 (मंगलवार) से 26-07-2025 (शनिवार) तक |
24 | अभ्यर्थी को शुल्क रिफंड करना | प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस के अंदर |