February 2026 Days:नए साल का दूसरा महीना यानि कि फरवरी शुरू हो चुका है। महीने की शुरुआत बजट की घोषणा से हुई है। यह महीना अपने आप में महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस महीने में भारत के लिहाज से कई महत्त्वपूर्ण दिन हैं, जिनका धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक महत्त्व है। इस महीने में आद्रता और कैंसर दिवस से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती और महाशिवरात्री है। ऐसे में इस लेख में हम फरवरी के सभी महत्त्वपूर्ण दिनों और छुट्टियों के बारे में जानेंगे।
1 फरवरी-गुरु रविदास जयंती और केंद्रीय बजट 2026
फरवरी महीने की शुरुआत केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से हुई है। वहीं, इस दिन गुरु रविदास जयंती भी थी। गुरु रविदास भारत के उन महान संतों में शामिल हैं, जिन्होंने समाज में सामानता, मानवीय मूल्यों और भक्ति को सबसे ऊपर रखा था। इस दिन रिस्ट्रिक्टिड छुट्टी होती है।
2 फरवरी-विश्व आद्रभूमि दिवस
हर साल 2 फरवरी का दिन विश्व आद्रभूमि दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1971 में ईरान के रामसर में दुनियाभर की आद्रभूमियों को बचाने के लिए एक संधि हुई थी। ऐसे में 1997 से 2 फरवरी को विश्व आद्रभूमि दिवस मनाया जाता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के पटना पक्षी अभयारण्य और गुजरात की छारी-ढांड को आद्रभूमि की लिस्ट में शामिल किया गया है। अब भारत में कुल 98 रामसर साइट्स हो गई हैं। इस दिन कोई छुट्टी नहीं होती है।
4 फरवरी-विश्व कैंसर दिवस
हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। साल 2026 की थीम देखभाल के अंतर को कम करना है। इस दिवस का उद्देश्य कैंसर के कारण व इसके लक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है, जिससे सही समय पर कैंसर की पहचान हो सके। यह दिन जागरूकता को लेकर है, इस दिन कोई छुट्टी नहीं है।
13 फरवरी-सरोजनी नायडू जयंती/ रेडियो दिवस
भारत में हर साल 13 फरवरी को सरोजनी नायडू जंयती मनाई जाती है। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पहली महिला गवर्नर रही हैं। साथ ही, इस दिन विश्व रेडिया दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन छुट्टी नहीं है।
14 फरवरी-ब्लैक फ्राइडे
भारत में 14 फरवरी को ब्लैक फ्राइडे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन पुलवामा हमले की शहीदों को समर्पित है। इस दिन लोग शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। इस दिन कोई छुट्टी नहीं होती है।
15 फरवरी- महाशिवरात्री
15 फरवरी का दिन हिंदू धर्म में विशेष है। क्योंकि, इस दिन भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि है। इस दिन हिंदू धर्म में श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान शिव की अराधना करते हैं। इस दिन सरकारी छुट्टी होती है, लेकिन इस दिन रविवार है। ऐसे में पहले से ही छुट्टी है।
19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की जंयती 19 फरवरी को होती है। भारत में मराठा साम्राज्य का विस्तार करने के लिए शिवाजी महाराज को श्रेय जाता है। इस दिन क्षेत्रीय स्तर पर छुट्टी होती है, विशेषतौर पर महाराष्ट्र में छुट्टी होती है और सभी बैंक व सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं।
28 फरवरी-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
भारत में 28 फरवरी का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिवस रमन प्रभाव की खोज को समर्पित है। ऐसे में इस दिन देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन होता है।
पढ़ेःं Budget 2026: क्या होती है Orange Economy, जिसे लेकर बजट में हुई बड़ी घोषणा, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation