भारत में है एशिया का सबसे ऊंचा बांध, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी अधिक है ऊंचाई
आपने एशिया के अलग-अलग बाधों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एशिया का सबसे ऊंचा बांध भारत में स्थित है? यह बांध इतना ऊंचा है कि इसकी ऊंचाई स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी अधिक है।
एशिया में आपने विभिन्न बांधों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इनमें कुछ बांध अपनी अधिक ऊंचाई और लंबाई के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में आपको बता दें कि एशिया का सबसे ऊंचा बांध भारत में मौजूद है। यह टिहरी बांध है, जो कि उत्तराखंड में स्थित है। यही नहीं, यह बांध दुनिया के सबसे ऊंचे बांधोंं में से एक है, जिसकी कुल ऊंंचाई ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी अधिक है। इस लेख में हम बांध के बारे में विस्तार से जानेंगे।
किस नदी पर बना है बांध
टिहरी बांध भागीरथी नदी पर बना हुआ है, जो कि गंगा की मुख्य सहायक नदी कही जाती है। यह टिहरी जिले में मौजूद है, जिस वजह से इसका नाम टिहरी बांध पड़ा है। इसकी भौगोलिक स्थिति की बात करें, तो यह हिमालय की निचली पहाड़ियों पर स्थित है।
टिहरी बांध की प्रमुख विशेषताएं
-टिहरी बांध की कुल ऊंचाई 260.5 मीटर है, जबकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है। ऐसे में आप इसकी ऊंचाई का अंदाजा लगा सकते हैं। आपको बता दें कि इस ऊंचाई के साथ यह दुनिया का 8वां सबसे ऊंचा बांध है।
-बांध की कुल लंबाई की बात करें, तो यह 575 मीटर लंबा है।
-टिहरी बांध एक प्रकार का 'अर्थ एंड रॉक-फिल'बांध है। इसका मतलब है कि इस बांध को मिट्टी और चट्टानों के भराव से बनाया गया है।
-बांध के पीछे बनी झील को स्वामी रामतीर्थ सागर नाम से जाना जाता है। यह झील 42 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है।
बांध से कितना बिजली उत्पादन और अन्य फायदें
-टिहरी बांध की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 24,00 मेगावाट है। इससे उत्तराखंड समेत दिल्ली और उत्तर प्रदेश को बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
-बांध से 2 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई की जाती है।
-टिहरी बांध पीने के पानी के लिए भी उपयोगी है। यहां से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पीने का पानी पहुंचाया जाता है।
-मानसून में जब भागीरथी नदी में जलस्तर बढ़ जाता है, तब इस बांध के माध्यम से बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जाता है।
पर्यटन स्थल के रूप में पहचान
आज टिहरी बांध प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है। यहां बांध के पीछे बने झील में लोग बोटिंग का आनंद लेते हैं।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com