RUHS CUET BSc Nursing Answer Key 2026: इस दिन जारी होगी आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: May 22, 2026, 18:07 IST

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा 21 मई 2026 को आयोजित बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की कल यानी 23 मई 2026 को जारी की जाएगी। एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट की PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। 

RUHS CUET BSc Nursing Answer Key 2026: इस दिन जारी होगी आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें PDF
RUHS CUET BSc Nursing Answer Key 2026: इस दिन जारी होगी आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें PDF

RUHS CUET BSc Nursing Answer Key 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर द्वारा आयोजित की गई बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (RUHS CUET 2026) में शामिल हुए छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 21 मई 2026 को सफलतापूर्वक खत्म हुए एग्जाम के बाद, अब यूनिवर्सिटी कल यानी 23 मई 2026 को एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने जा रही है।

जो भी छात्र इस एंट्रेंस एग्जाम में बैठे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की की मदद से छात्र रिजल्ट आने से पहले ही अपने एक्सपेक्टेड मार्क्स का अंदाजा लगा सकते हैं।

RUHS CUET BSc Nursing 2026 की इंपोर्टेंट डेट्स

एग्जाम और आंसर-की से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को जरूर देखें। 

इवेंट 

डेट और टाइम

एंट्रेंस एग्जाम की डेट

21 मई 2026

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट

23 मई 2026 (संभावित)

ऑब्जेक्शन फिल करने की डेट

जून 2026 का पहला हफ्ता

रिजल्ट डेट

जून/जुलाई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

ruhscuet2026.com / ruhsraj.org

RUHS BSc Nursing Answer Key 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

आंसर-की जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आइए यहां से जानते हैं स्टेप्स क्या है। 

  1. एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट ruhscuet2026.com या ruhsraj.org पर जाएं।
  2. होमपेज के नोटिफिकेशन सेक्शन में "RUHS CUET 2026 Answer Key (PCB/PCM)" के लिंक को ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  3. अपने प्रश्न पत्र के सेट (Set A, B, C, D) के अनुसार संबंधित पीडीएफ लिंक को चुनें।
  4. स्क्रीन पर आंसर-की की PDF खुल जाएगी। 
  5. इसे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: KCET Result 2026: इसी हफ्ते तक जारी हो सकता है कर्नाटक सीईटी का रिजल्ट, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 22, 2026, 18:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News