KCET Result 2026: इसी हफ्ते तक जारी हो सकता है कर्नाटक सीईटी का रिजल्ट, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक सीईटी 2026 का रिजल्ट इस हफ्ते घोषित किया जाएगा। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद इसे देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉग इन कर सकते हैं। यहां से सभी डिटेल्स देखें।
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2026) के एग्जाम दे चुके छात्रों का इंतजार इस हफ्ते खत्म हो सकता हैं। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस हफ्ते के आखिरी दिनों तक एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर सकता है। KEA ने एंट्रेंस एग्जाम 22 से 24 अप्रैल, 2026 तक आयोजित करवाई थी। साथ ही, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी 21 मई 2026 को समाप्त हो गई थी।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों (Trends) के मुताबिक, केईए (KEA) ने नतीजों को अंतिम रूप देने की तैयारी पूरी कर ली है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक देख सकेंगे।
इस हफ्ते के आखिरी तक रिजल्ट घोषित होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in से KCET 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं । ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड फिल करना होगा। साथ ही, रिजल्ट के बाद, KEA ऑनलाइन काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया का भी पूरा शेड्यूल जारी करेगा।
KCET 2026 एग्जाम और रिजल्ट की मुख्य डेट्स
छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम से लेकर एक्सपेक्टेड रिजल्ट तक का पूरा शेड्यूल नीचे दी गई टेबल में दिया गया है। छात्र इसे जानने के लिए यहां देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| KCET 2026 एग्जाम की डेट | 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 |
| फाइनल आंसर-की जारी | 10 मई 2026 |
| डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन | 21 मई 2026 तक (पूर्ण) |
| KCET 2026 रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | 24 मई से 26 मई 2026 के बीच |
| ऑफिशियल पोर्टल |
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक्स
रिजल्ट से जुड़े किसी भी फेक अपडेट से बचें और केवल इन ऑफिशियल वेबसाइटों पर ही भरोसा करें:
KCET 2026 का रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
कर्नाटक KCET 2026 का रिजल्ट लिंक ऑफिशियल केईए वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। साथ ही, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। साथ ही, अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।
चरण 1: KEA की ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
चरण 2: यूजीसीईटी 2026 एंट्रेंस पर क्लिक करें।
चरण 3: KCET 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें।
चरण 5: KCET 2026 की मार्कशीट प्रदर्शित की जाएगी।
चरण 6: आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
यहां भी पढ़े: FMGE June 2026 की खुल गई फाइनल एडिट विंडो, फॉर्म में सुधार करने का आखिरी मौका; जानें पूरी प्रक्रिया
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.