10 देशों का सफर करने वाली दुनिया की इकलौती नदी, तय करती है 2800KM की यात्रा
Danube River GK: लगभग 2,850 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 10 देशों और 4 राजधानियों से गुजरने वाली डेन्यूब नदी यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदियों में से एक है, जो ब्लैक फॉरेस्ट से निकलकर काला सागर में मिलती है। इस नदी के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े।
डेन्यूब नदी से जुड़े रोचक तथ्य: यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी डेन्यूब भूगोल, इतिहास और संस्कृति के लिहाज से दुनिया की सबसे अनोखी नदियों में गिनी जाती है। यह नदी लगभग 2,850 किलोमीटर यानी करीब 1,770 मील तक की लंबी यात्रा तय करते हुए 10 देशों से होकर गुजरती है। यह नदी उन 10 देशों में से कई देशों की सीमाओं को छूकर गुजरती है, जो इसे किसी अन्य नदी की तुलना में सबसे अधिक देशों को जोड़ने वाली जलधारा बनाता है।
जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट (Black Forest) पर्वत से निकलकर काला सागर (Black Sea) में समाने वाली डेन्यूब नदी केवल एक जलमार्ग नहीं, बल्कि मध्य और दक्षिण-पूर्वी यूरोप की जीवनरेखा, व्यापारिक धरोहर और सदियों के इतिहास की साक्षी है।
Danube River कहां से निकलती है
डेन्यूब नदी का उद्गम पश्चिमी जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट क्षेत्र में होता है, जहां ब्रेग और ब्रिगाच की धाराएं डॉनाउएशिंगेन के पास मिलकर इसका निर्माण करती हैं। वहां से यह दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ते हुए रोमानिया और यूक्रेन के पास स्थित डेन्यूब डेल्टा के रास्ते काला सागर में जाकर मिल जाती है।
Danube River किन 10 देशों से बहती है?
Danube River अपनी इस लंबी यात्रा में नीचे दिए गए इन 10 देशों से पूरी तरह होकर गुजरती है। साथ ही, कई देश ऐसे भी है, जिन की ये नदी केवल सीमाओं को छूकर गुजरती है। यहां से इन देशों के बारे में जानें।
- जर्मनी (Germany)
- ऑस्ट्रिया (Austria)
- स्लोवाकिया (Slovakia)
- हंगरी (Hungary)
- क्रोएशिया (Croatia)
- सर्बिया (Serbia)
- बुल्गारिया (Bulgaria)
- रोमानिया (Romania)
- मोल्दोवा (Moldova)
- यूक्रेन (Ukraine)
4 राजधानियां और बदलते नाम: क्यों खास है डेन्यूब का सफर?
दुनिया की शायद ही कोई दूसरी नदी हो, जो इतनी सारी नेशनल राजधानियों को सीधे जोड़ती हुई गुजरती हो। क्या आप जानते हैं कि डेन्यूब नदी के किनारे कितने देशों की राजधानियां पड़ती है?
- वियना (Vienna) - ऑस्ट्रिया की राजधानी
- ब्रातिस्लावा (Bratislava) - स्लोवाकिया की राजधानी
- बुडापेस्ट (Budapest) - हंगरी की राजधानी
- बेलग्रेड (Belgrade) - सर्बिया की राजधानी
हम आपको बता दें कि ये नदी अलग-अलग देशों से गुजरने के साथ-साथ अलग-अलग देशों में अलग-अलग नाम से भी जानी जाती है। जी हां, यहां नीचें से जानें इस नदी के अलग-अलग नाम क्या-क्या हैं।
1. जर्मन में इसे Donau
2. स्लोवाक और क्रोएशियाई/सर्बियाई में Dunaj / Dunav
3. हंगेरियन में Duna
4. रोमानियाई में Dunărea
5. यूक्रेनी में Dunay
यह नदी इन नामों से इन देशों में पहचानी जाती हैं।
इतिहास, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में डेन्यूब का योगदान
प्राचीन काल में रोमन साम्राज्य के दौरान डेन्यूब नदी का बड़ा हिस्सा साम्राज्य की उत्तरी सीमा के रूप में काम करता था। समय के साथ यह अनाज, लकड़ी, नमक और वाइन जैसे सामानों के परिवहन का प्रमुख व्यापारिक मार्ग बन गई। आज भी इसके बड़े हिस्से का उपयोग माल परिवहन, जलविद्युत उत्पादन, सिंचाई और पेयजल आपूर्ति के लिए किया जाता है। साथ ही, ऐसा अनुमान भी किया जाता है कि डेन्यूब बेसिन में रहने वाले करोड़ों लोगों में से करीब 2 करोड़ लोग पीने के पानी के लिए भी इस नदी पर ही निर्भर हैं।
Danube River सांस्कृतिक रूप से भी यह नदी बेहद समृद्ध है। ऑस्ट्रियाई संगीतकार योहान स्ट्रॉस की प्रसिद्ध रचना ‘द ब्लू ड्यूब’ (The Blue Danube) इसी नदी से प्रेरित है। वहीं, नदी के मुहाने पर बना डेन्यूब डेल्टा (Danube Delta) यूरोप के सबसे महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों (Wetlands) में से एक है, जो यूनेस्को विश्व धरोहर (UNESCO World Heritage Site) का हिस्सा है और पक्षियों व जैव विविधता का बड़ा सेंटर माना जाता है।
यहां भी पढ़े:
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.