भारत की प्रमुख नदियों की बात करें, तो यह गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी जैसी प्रमुख नदियां हैं। इसके अतिरिक्त, भारत में ऐसी 200 से अधिक प्रमुख नदियां हैं, जो कि जैव विविधता को बनाए रखने के साथ-साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में मदद करती हैं। ये नदियां आर्थिक और कृषि के रूप में महत्त्वपूर्ण नदियां हैं, जो कि अलग-अलग जिलों से बहते हुए उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जिला ऐसा भी है, जहां सिर्फ एक, दो या पांच नहीं, बल्कि कुल 17 नदियां बहती हैं। कौन-सा है यह जिला और किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
इस देश के बाद भारत है नदियों की भूमि
आपको बता दें कि दुनिया में बांग्लादेश को नदियों की भूमि कहा जाता है। इसके बाद भारत उन देशों में शामिल है, जहां सबसे अधिक नदियां बहती हैं। ऐसे में भारत को नदियों की भूमि भी कहा जाता है।
किस राज्य में मौजूद है सबसे अधिक नदी वाला जिला
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक नदी वाला जिला मौजूद है। आपको बता दें कि क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक नदी वाला जिला है। भारत के इस राज्य में कुल 75 जिले, 18 मंडल, 351 तहसील और 75 नगर पंचायत मौजूद हैं।
किस जिले में बहती हैं 17 नदियां
अब हम यह जान लेते हैं कि भारत के किस जिले में सर्वाधिक यानि कि 17 नदियां बहती हैं, तो आपको बता दें कि यह यूपी का आजमगढ़ जिला है। इस जिले को अपने काली मिट्टी के उत्पाद के तौर भी जाना जाता है।
आजमगढ़ में बहने वाली प्रमुख नदियां कौन-सी हैं
-घाघरा नदी-इस नदी को छोटी सरयू भी कहा जाता है। यह जिले की उत्तरी सीमा से गुजरती है।
-तमसा नदी- तमसा नदी जिले के मध्य से होकर गुजरती है और कृषि के लिए भी जानी जाती है।
-बेसो नदी-यह नदी मार्टीनगंज क्षेत्र के ताल से निकलती है।
-गाजी नदी- यह नदी ठेकमा के जिवली के पास जिले में प्रवेश लेती है।
-मंजूषा नदी-यह नदी सुल्तानपुर से निकली प्रमुख नदी है।
-उदंती नदी-इस नदी का उद्गम लालगंज ब्लॉक के पास एक तालाब से होता है।
-कुंवर नदी- यह नदी निजामाबाद से बहती है।
-सीलनी नदी-यह नदी भी जिले की प्रमुख नदी है।
-मंगई नदी- यह नदी जिला जौनपुर से आजमगढ़ में पहुंचती है।
-भैंसही नदी- यह एक छोटी नदी के तौर पर जानी जाती है।
-लोनी नदी-यह नदी जिले में बहती है।
-दोना नदी- यह नदी भी जिले में बहती है, जिसका अपना महत्त्व है।
-ओरा नदी- इस नदी का जिले में विशेष महत्त्व है।
-बगाड़ी नदी-यह नदी निजामाबाद से होते हुए कुंवर में आकर मिलती है।
-सुकसुई नदी-यह नदी जिले में विशेष स्थान रखती है, जिसका आर्थिक और कृषि के रूप में विशेष महत्त्व है।
-कयाड़ नदी-यह नदी भी जिले की महत्त्वपूर्ण नदियों में शामिल है।
पढ़ेंःNew Labour Code: अब बदल गए श्रम कानून, इन श्रमिकों को मिलेगा लाभ
Comments
All Comments (0)
Join the conversation