RRB Group D Admit Card 2025 Sarkari Result: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही ग्रुप D रिक्रूटमेंट एग्जाम 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड आमतौर पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से 4-5 दिन पहले जारी किए जाते हैं। ग्रुप D एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम वाले दिन अपना RRB ग्रुप D हॉल टिकट 2025 अपने साथ रखना होगा। बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही अपनी ऑफिशियल और रीजनल वेबसाइट पर RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2025 लिंक एक्टिवेट कर देगा।। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा RRB ग्रुप डी सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है, जिससे परीक्षार्थी अपने एग्जाम सेंटर और परीक्षा शहर की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकते हैं।
Also Check: Railway RRB NTPC UG Result 2025
RRB Group D परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
Railway RRB Group D Admit Card 2025 कहां मिलेगा?
उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपनी रीजनल RRB वेबसाइट पर उपलब्ध आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट PDF Download Link से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक बोर्ड अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अलग लिंक जारी करेगा।
RRB Group D Admit Card 2025 डाउनलोड करने का आसान तरीका
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करें:
-
सबसे पहले आप RRB की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर मौजूद “RRB Group D Admit Card 2025” Link पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
-
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए PDF फॉर्मेट में सेव कर लें।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड पर मिलेंगी ये जरूरी जानकारियां
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा तारीख और शिफ्ट
-
परीक्षा सिटी और सेंटर
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा के निर्देश

Comments
All Comments (0)
Join the conversation