'हिंद की चादर' फेमस गुरु
सिख धर्म के नौवें गुरु, 'हिंद की चादर' के नाम से फेमस श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को हर साल शहीदी दिवस के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए, देश के कई राज्यों में स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित की जाती है।
योगी सरकार ने यूपी में छुट्टी की डेट में बदलाव क्यों किया?
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सरकारी कैलेंडर में बदलाव करते हुए, शहीदी दिवस की छुट्टी 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर 2025 को घोषित की है। यह बदलाव इसलिए किया गया ताकि गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस से जुड़े सभी धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें। इस दिन उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, और कॉलेजों को छुट्टी मिलेगी।
शहीदी दिवस 2025 की डेट
गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस हर साल 24 नवंबर को मनाया जाता है। हालांकि, इस बार कुछ राज्यों में इसे 25 नवंबर को मनाया जा रहा है। आइए टेबल से जानते हैं।
| इवेंट | डेट | डेए |
| श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस | 24 नवंबर 2025 | सोमवार |
| UP में छुट्टी की संशोधित डेट | 25 नवंबर 2025 | मंगलवार |
किन राज्यों में रहेगी स्कूल का छुट्टी?
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर राज्यों में सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहती है। आइए जानते हैं इस बार किन-किन राज्यों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
| क्रम | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | छुट्टी की डेट (2025) |
| 1. | उत्तर प्रदेश (UP) | 25 नवंबर |
| 2. | दिल्ली | 24 नवंबर |
| 3. | पंजाब | 24 नवंबर |
| 4. | हरियाणा | 24 नवंबर |
| 5. | चंडीगढ़ | 24 नवंबर |
| 6. | उत्तराखंड | 24 नवंबर |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation