इस देश में खत्म हो गया पेट्रोल-डीजल! अंधेरे में डूबी राजधानी, क्या है वजह? पढ़ें यहां
क्यूबा गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। देश में पेट्रोल, डीजल और फ्यूल ऑयल का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है, जिससे राजधानी हवाना समेत कई इलाकों में 20-22 घंटे बिजली कटौती हो रही है। सरकार ने इसके लिए अमेरिकी प्रतिबंधों और वेनेज़ुएला से तेल आपूर्ति बंद होने को जिम्मेदार बताया है।
Cuba Fuel Crisis in Hindi: क्यूबा इस वक्त अपने इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। कैरिबियाई सागर में बसे इस छोटे से देश में पेट्रोल, डीजल और फ्यूल ऑयल का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। हालात इतने खराब हैं कि राजधानी हवाना समेत कई इलाकों में रोज 20 से 22 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। अंधेरे में डूबे शहरों के बीच लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है।
सड़कों पर उतरे लोग
देश में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए और “बिजली चालू करो” जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। अस्पतालों में कामकाज प्रभावित हो रहा है, स्कूलों में दिक्कतें बढ़ गई हैं और फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। सार्वजनिक परिवहन और जरूरी सेवाएं भी इस संकट की मार झेल रही हैं।
ऊर्जा मंत्री ने मानी गंभीर स्थिति
मिली रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा के ऊर्जा मंत्री विसेंटे डे ला ओ लेवी (Vicente de la O Levy) ने टीवी पर आकर साफ कहा कि देश के पास अब डीजल और फ्यूल ऑयल का कोई भंडार नहीं बचा है। उनका कहना है कि पूरा बिजली तंत्र अब सिर्फ स्थानीय कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के भरोसे चल रहा है। ईंधन की भारी कमी के कारण बिजली संयंत्र पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं।
अमेरिका के प्रतिबंधों का असर
क्यूबा सरकार ने इस संकट के लिए अमेरिका की सख्त आर्थिक और तेल प्रतिबंध नीति को जिम्मेदार ठहराया है। जनवरी 2026 में अमेरिकी प्रशासन ने उन कंपनियों और जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी, जो क्यूबा को तेल सप्लाई करते हैं। इसके बाद Pemex समेत कई सप्लायर्स ने तेल भेजना कम कर दिया, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति चरमरा गई।
वेनेजुएला से सप्लाई बंद होने से बढ़ी मुश्किल
बता दें कि वेनेज़ुएला (Venezuela) लंबे समय से क्यूबा को सस्ते तेल की सप्लाई करता रहा है, लेकिन 2026 में वहां हुए राजनीतिक बदलावों और अमेरिकी दबाव के बाद यह आपूर्ति लगभग बंद हो गई। इससे क्यूबा की मुश्किलें और बढ़ गईं। वहीं, मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक तेल संकट ने हालात को और गंभीर बना दिया है।
Edible Oil Imports: दुनिया में खाने के तेल का सबसे बड़ा आयातक देश कौन? जानें नाम
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.