Live

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in जल्द, होगा जारी

Priyanka Pal
May 14, 2026, 17:32 IST

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जून, तक किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन CEE JCOs/OR और अग्निवीरों के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड 15 मई से डाउनलोड कर पाएंगे। 


Indian Army Agniveer Admit Card 2026
Indian Army Agniveer Admit Card 2026

HIGHLIGHTS

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 जून, 2026 से होने जा रहा है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, एडमिट कार्ड 15 मई, 2026 को जारी किए जाएंगे।
  • जो उम्मीदवार कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें बिना हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी।

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 जून, 2026 से होने जा रहा है। जिसके एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार उम्मीदवार काफी समय से कर रहे हैं। लेकिन, अब इंडियन आर्मी ने एडमिट कार्ड जारी करने की डेट अनाउंस कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, एडमिट कार्ड 15 मई, 2026 को जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें बिना हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। 

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड 

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड लिंक 15 मई से एक्टिव कर दिया जाएगा। इसी के साथ जिन उम्मीदवारों के आवेदन रिजेक्ट किए गए थे, उन्हें उसी दिन आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। 

Indian Army Agniveer Admit Card 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

इंडियन आर्मी अग्निवीर हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, Indian Army Agniveer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  4. हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: चयन प्रक्रिया 

इंडियन आर्मी अग्निवीर लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। जिसमें 1.6 कि.मी. की दौड़ और पुल - अप्स शामिल होते हैं। इसमें जिग जैग, बैलेंस सहित टेस्ट पास करना अनिवार्य है।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 14, 2026, 17:32 IST

    Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Live: जरूरी डॉक्यूमेंट्स

    अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के सख्त दिशानिर्देश दिए हैं। एडमिट कार्ड के साथ - साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एक वैलिड आईड प्रूफ साथ ले जाना होगा। जरूरी डॉक्यमेंट में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल हैं। 

  • May 14, 2026, 17:25 IST

    Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Live: परीक्षा कितने शहरो में होगी

    इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 1 से 15 जून को देशभर के 206 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा 403 परीक्षा केंद्रों और 22 श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। 

  • May 14, 2026, 17:16 IST

    Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Live: चयन प्रक्रिया

    इंडियन आर्मी अग्निवीर लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। जिसमें 1.6 कि.मी. की दौड़ और पुल - अप्स शामिल होते हैं। इसमें जिग जैग, बैलेंस सहित टेस्ट पास करना अनिवार्य है। 


  • May 14, 2026, 17:13 IST

    Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Live: परीक्षा का आयोजन कब होगा?

    इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जून, 2026 तक किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, अग्निवीर ट्रेड्समैन जीडी, महिला मिलिट्री पुलिस और कई अन्य श्रेणियों सहित अनेक पदों के लिए आयोजित की जा रही है। 


  • May 14, 2026, 17:08 IST

    Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Live: एडमिट कार्ड

    ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, एडमिट कार्ड 15 मई, 2026 को जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News