Current Affairs One-Liners 17 Feb 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री, बायोएशिया 2026 अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 आदि से संबंधित थीम शामिल हैं।
- बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली- तारिक रहमान
-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा में AI से संबंधित दो राष्ट्रीय पहलों का उद्घाटन किया- भारत एआई समिट 2026
-
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2025 का अवार्ड किसने जीता- स्मृति मंधाना
-
गोवा स्थित नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय में गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का आयोजन कौन कर रहा है- भारतीय नौसेना
-
ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनने वाली अंडरवाटर जुड़वां ट्यूब सड़क-सह-रेल सुरंग की कुल लंबाई कितनी है- 33.7 किलोमीटर
-
हाल ही में बायोएशिया 2026 अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किस राज्य में किया गया- तेलंगाना
-
हाल ही में 'ऑपरेशन स्ट्राइप्स' के तहत एक वयस्क नर बाघ को पापिकोंडा नेशनल पार्क में छोड़ा गया, यह किस राज्य में स्थित है- आंध्र प्रदेश
-
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मुंबई क्लाइमेट वीक के पहले संस्करण का उद्घाटन किया- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
-
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के डिजिटल साथी 'भारत विस्तार' का शुभारंभ किस शहर से किया- जयपुर
-
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कितने नए विश्वविद्यालयों के स्थापना की घोषणा की है- दो
Comments
All Comments (0)
Join the conversation