UPSSSC ANM Admit Card 2026 OUT: विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2024 के तहत UP हेल्थ वर्कर (महिला) मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 (रविवार) को राज्य के 3 जिलों में होगी। इसके लिए UPSSSC ANM एडमिट कार्ड 2026 आज, 7 जनवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना यूपी एएनएम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 5272 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाएं।
UPSSSC ANM Admit Card 2026 Download Link [Active]
7 जनवरी 2026 को UP हेल्थ वर्कर (महिला) एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। UPSSSC ANM परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब अपना UP ANM Admit Card 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक इस इस में नीचे अपडेट कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए UPSSSC हेल्थ वर्कर महिला एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
UP ANM Admit Card 2026 Link (Active)

UPSSSC ANM एडमिट कार्ड 2026 जारी
UP ANM परीक्षा 11 जनवरी 2026 को राज्य के तीन जिलों – बरेली, लखनऊ और झांसी में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें UP ANM एडमिट कार्ड 2026 रखना जरूरी है। इसमें परीक्षा केंद्र, समय, पता, उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो ID साथ लेकर जाएं, ताकि किसी भी भ्रम से बचा जा सके। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सभी डिटेल्स चेक करनी चाहिए। अगर हॉल टिकट पर किसी भी प्रकार की गलती मिले, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
UP ANM Exam Intimation City Slip 2026 Link
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने UPSSSC ANM परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। इससे उम्मीदवार अपने परीक्षा ज़िले के बारे में पहले से जान सकते हैं।

UPSSSC ANM EXAM City Slip 2026 Link
UP ANM Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
-
सिलेक्शन कमीशन का नाम: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC)
-
पद का नाम: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Female Health Workers)
-
रिक्तियों की संख्या: 5272
-
विज्ञापन संख्या: Advertisement No. 11-Examination/2024
-
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 7 जनवरी 2026 (जारी)
-
परीक्षा तिथि: 11 जनवरी 2026 (रविवार)
-
शिफ्ट टाइमिंग: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
-
आधिकारिक वेबसाइट: upsssc.gov.in
यूपी फीमेल हेल्थ वर्कर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना यूपी एएनएम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर “नोटिस बोर्ड” सेक्शन खोलें।
-
फिर विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2024, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/11 लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
-
अब आपके सामने लॉगिन पेज ओपन होगा।
-
यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
UPSSSC ANM एडमिट कार्ड 2026 में दी गई डिटेल्स
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी ध्यान से जांच लें, ताकि आगे कोई समस्या न हो:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- कैटेगरी
- जन्म तिथि
- स्कैन की गई फोटो
- हस्ताक्षर
- लिंग
- परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा की शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का पता
- केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय
- केंद्र का गेट बंद होने का समय
- परीक्षा के दिन के निर्देश
UPSSSC ANM एडमिट कार्ड 2025 में गलती होने पर क्या करें?
अगर उम्मीदवारों को UP ANM एडमिट कार्ड 2025 में कोई गलत जानकारी दिखाई देती है, तो उन्हें तुरंत सही करने के लिए UPSSSC के अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए। इसके लिए आयोग द्वारा जारी हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क करें।
- फोन नंबर: 0522-2720814
यूपी एएनएम परीक्षा पैटर्न 2026
-
परीक्षा का मोड: ऑफलाइन
-
कुल प्रश्न: 100
-
कुल अंक: 100
-
परीक्षा अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
-
सही उत्तर के अंक: +1
-
नेगेटिव मार्किंग: –0.25 अंक
UPSSSC ANM एग्जाम सेंटर में क्या लेकर जाएं?
सभी उम्मीदवारों को UP ANM परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने एग्जाम सेंटर पर जरूरी दस्तावेज़ ले जाने होंगे, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो और वे आसानी से परीक्षा हॉल में प्रवेश कर सकें।
जरूरी दस्तावेज़:
-
UPSSSC ANM एडमिट कार्ड की कॉपी
-
वैध पहचान पत्र और उसकी फोटोकॉपी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट)
-
दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो
Comments
All Comments (0)
Join the conversation