UPSC Principal Exam Date 2026: यूपीएससी प्रिसिंपल परीक्षा तिथि जारी, 09 जनवरी को होगा एग्जाम

Last Updated: Oct 17, 2026, 12:14 IST

UPSC Principal Exam Date 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रिसिंपल और वाइस प्रिसिंपल की परीक्षा का आधिकारिक नोटिस 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 09 जनवरी 2027 को होगा। यूपीएससी प्रिसिंपल की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे लेख से ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Principal Exam Date 2026
UPSC Principal Exam Date 2026

UPSC Principal Exam Date 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशिय वेबसाइट upsc.gov.in पर दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या 51/2026 के तहत प्रिसिंपल और वाइस प्रिसिंपल की परीक्षा का आधिकारिक नोटिस 2026 जारी कर दिया है, जिसका एग्जाम 09 जनवरी 2027 को सुबह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक होगा। यूपीएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 828 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इनमें 124 प्रिंसिपल और 704 वाइस प्रिंसिपल के पद आरक्षित है। पदों के लिए नोटिफिकेशन 21 जुलाई 2026 को जारी किया था और ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई से 17 अगस्त 2026 के बीच  स्वीकार किए गए थे। 

UPSC Principal Recruitement 2026 Exam Date नोटिस 

यूपीएससी प्रिसिंपल और वाइस प्रिसिंपल की परीक्षा का आधिकारिक नोटिस 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक करके नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। ये भर्तियां दिल्ली के शिक्षा विभाग में की जानी है। 

यूपीएससी प्रिसिंपल एग्जाम नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSC Vice Principal Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएससी प्रिसिंपल और वाइस प्रिसिंपल पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग/रिक्रूटमेंट टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। इन पदों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष से 50 वर्ष के बीच रखी गई है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

विभाग का नाम 

शिक्षा विभाग, दिल्ली 

पद का नाम 

प्रिसिंपल और वाइस प्रिसिंपल

विज्ञापन संख्या 

स्पेशल विज्ञापन संख्या 51/2026

रिक्त पद 

828 

परीक्षा का नाम 

यूपीएससी प्रिसिंपल परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

09 जनवरी 2027 

चयन के चरण 

शॉर्टलिस्टिंग/रिक्रूटमेंट टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsconline.nic.in

UPSC Principal Admit Card 2026 कब आएगा? 

यूपीएससी प्रिसिंपल परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 या 5 दिन पहले जारी किया जाएगा और इसकी परीक्षा 09 जनवरी 2027 को होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी और आवश्यकतानुसार दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं। अन्यथा परीक्षा केंद्र पर एंट्री मिलने में मुश्किल हो सकती है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 17, 2026, 12:14 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News