Bihar STET Exam Date 2026 Out: बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि जारी, 25 अक्टूबर से होंगे एग्जाम

Last Updated: Oct 17, 2026, 11:49 IST

Bihar STET Exam Date 2026 Out: बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि 16 अक्टूबर को जारी की गई है। परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर से होने जा रहा है। उम्मीदवार कल यानी 18 अक्टूबर, 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

Bihar STET Exam Date 2026 Out: बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि जारी, 25 अक्टूबर से होंगे एग्जाम
Bihar STET Exam Date 2026 Out: बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि जारी, 25 अक्टूबर से होंगे एग्जाम

Bihar STET Exam Date 2026 Out: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026 से जुड़ी अपडेट आ गई है। बिहार एसटीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर तक आयोजित होने जा रही है। Bihar STET Admit Card 2026 का लिंक उम्मीदवारों के ईमेल पर भेजा गया है। जो कि कल यानी 18 अक्टूबर, 2026 को एक्टिव किया जाएगा। 

Bihar STET Exam Date 2026: महत्वपूर्ण विवरण

बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए Bihar STET का आयोजन किया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में परीक्षा तिथि सहित डिटेल्स देख सकते हैं: 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

बिहार एसटीईटी 2026

बोर्ड का नाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

परीक्षा शुरू होने की तिथि

25 अक्टूबर 2026

परीक्षा समाप्त होने की तिथि

20 नवंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

18 अक्टूबर 2026 (कल) 

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन (CBT)

पेपर

पेपर 1 और पेपर 2

वेबसाइट

bsebstet.org

परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी और एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। 

Bihar STET Admit Card 2026: कब होगा जारी?

बिहार एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर बाद जारी किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि, शिफ्ट और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

बिहार एसटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

1. सबसे पहले बिहार एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर Bihar STET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड के लिंक को खोलें।

5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

Bihar STET Exam 2026: पेपर 1 और पेपर 2

बिहार एसटीईटी परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाती है। पेपर 1 माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 9वीं और 10वीं में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए है। वहीं, पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 11वीं और 12वीं में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है।

 Bihar STET Admit Card 2026 at bsebstet.org: Download Secondary Teacher Eligibility Test Hall Ticket Shortly

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 17, 2026, 11:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News