BSEB STET 2026 Exam Date & Admit Card Release: 25 अक्टूबर से शुरू होंगे एग्जाम, 18 अक्टूबर को जारी होगा एडमिट कार्ड
Bihar STET Admit Card 2026 Date OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता एग्जाम (STET) 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर बाद से ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar STET Admit Card 2026 Out On 18 October: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में टीचर्स की एलिजिबिलिटी निर्धारित करने वाली माध्यमिक शिक्षक एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के डेट्स की ऑफिशियल जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी नए नोटिस के अनुसार, एसटीईटी 2026 के एग्जाम 25 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक अलग-अलग डेट्स में ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही, इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी करने की डेट तय कर दी गई है। छात्र अपना एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर 2026 से ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar STET 2026 Key Highlights: मुख्य डिटेल्स
बिहार माध्यमिक शिक्षक एलिजिबिलिटी एग्जाम 2026 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नंबर, डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | ऑफिशियल डिटेल्स |
| एग्जाम आयोजक संस्था | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| एग्जाम का नाम | माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 |
| एग्जाम आयोजन की डेट्स | 25-10-2026 से 20-11-2026 तक |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट | 18 अक्टूबर 2026 (अपराह्न से) |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT / Online) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
BSEB STET 2026 Exam Date & Admit Card Release - Official Tweet
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/PQ8W6YgcJB
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 16, 2026
Bihar STET Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
18 अक्टूबर 2026 को दोपहर बाद एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने पर छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- बिहार एसटीईटी के ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘Download Admit Card for STET 2026’ के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें।
- फिल करके कैप्चा कोड को भी डालें। फिर, 'Login' बटन पर क्लिक करें।
- आपका Bihar STET Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाइ देगा।
- एडमिट कार्ड में दिए गए अपने नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर के पते और एग्जाम की डेट्स की जांच करें।
- भविष्य के उपयोग और एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: Mahanavami 2026 Public Holiday in UP: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने 19 अक्टूबर को जारी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे स्कूल?
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.