UPPSC Exam Calendar 2026 OUT: सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर यह है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने साल 2026-27 का आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है और इसमें वर्ष 2026 में होने वाली प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे कि PCS, RO, ARO समेत कुल 81 भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं। परीक्षा तिथियों से उम्मीदवार अपनी तैयारी आसानी से योजना बना सकते हैं।
यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 आउट
UPPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 को आयोग ने 30 जनवरी 2026 को जारी किया है। इसमें UPPSC द्वारा आयोजित सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं, जैसे स्टेट सर्विस, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, इंजीनियरिंग सर्विस, असिस्टेंट प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस) और अन्य विभागीय परीक्षाएं। ये तारीखें संभावित हैं, इसलिए किसी भी कारण से इनमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट रहने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
UPPSC Exam Calendar 2026 PDF Download Link
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 2026 का एग्जाम कैलेंडर 30 जनवरी को जारी किया गया है, जिसमें सभी भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं।
| UPPSC Exam Calendar 2026 PDF Link |
यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके UPPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करके एग्जाम कैलेंडर सेक्शन खोजें और उस पर क्लिक करें।
- फिर “टेंटेटिव एग्जाम शेड्यूल 2026” पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सेव कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation