UP Police Constable Exam Date 2026: 8 जून से यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम होंगे शुरू, ऑफिशियल नोटिस देखें

Last Updated: Apr 28, 2026, 18:40 IST

UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए परीक्षा तिथि 2026 जारी कर दी गई है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा का आयोजन 8 जून से शुरू होने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार पूरा शेड्यूल देखें।

UP Police Constable Exam Date 2026
UP Police Constable Exam Date 2026

UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा का नोटिस जारी कर दिया है। जिसके अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 8, 9 और 10 जून, 2026 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें अब परीक्षा में शामिल होना होगा। एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट के लिए लेख में दिया गया पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

UP Police Constable Exam Date 2026: नोटिस जारी 

यूपी पुलिस कांस्टेबल, कांस्टेबल स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, कांस्टेबल पीएससी महिला, कांस्टेबल पीएससी सशस्त्र पुलिस, जेल वॉर्डर और घुडसवार पुलिस पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल शेड्यूल देखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिस यहां उपलब्ध करा दिया है। 

UP Police Constable Exam Date 2026: जरूरी डेट

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार यूपी होम गार्ड परीक्षा तिथि 2026 से जुड़ी जरूरी डेट नीचे टेबल में देख सकते हैं:

इवेंट्स 

जरूरी डेट 

सिटी स्लिप कब तक आएगी

मई (संभावित)

एडमिट कार्ड कब आएंगे

जून, 2026 

परीक्षा तिथि 

8, 9 और 10 जून, 2026

UP Police Constable Exam Date 2026: एग्जाम पैटर्न 

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न समझने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

इवेंट्स 

डिटेल्स

परीक्षा का नाम 

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 

विषय 

सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता, मानसिक योग्यता, बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता

परीक्षा का तरीका 

ऑफलाइन 

प्रश्नों के प्रकार 

वस्तुनिष्ठ प्रकार और MCQ टाइप

प्रश्नों की कुल संख्या 

150 

कुल अंक 

300 

परीक्षा की अवधि 

2 घंटे

निगेटिव मार्किंग 

नहीं 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 18:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News