JNVST 9th Result 2026 (OUT): NVS द्वारा 9वीं का रिजल्ट navodaya.gov.in पर जारी, जानें कैसे करें चेक

Last Updated: Apr 28, 2026, 18:08 IST

NVS ने रिजल्ट के साथ-साथ JNVST 9वीं की प्रोविजनल लिस्ट भी जारी कर दी गई है। छात्र 9वीं का रिजल्ट ऑनलाइन स्कोरकार्ड को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

JNVST Class 9th Result Declared
JNVST Class 9th Result Declared

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 9वीं (लैटरल एंट्री) में प्रवेश हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। वे सभी छात्र, जिन्होंने इस एग्जाम में भाग लिया था, अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट चेक कर सकते हैं। छात्र JNVST 9वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

JNVST Class 9th Result 2026: बड़ी खबर

नवोदय विद्यालयों में 9वीं की खाली सीटों को भरने के लिए आयोजित 'लैटरल एंट्री' एग्जाम के रिजल्ट अब लाइव कर दिए गए हैं। इस बार हजारों छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, जिनमें से मेरिट के आधार पर योग्य छात्रों का चयन किया गया है। NVS ने रिजल्ट के साथ-साथ JNVST 9वीं की सेलेक्शन लिस्ट भी जारी कर दी है।

JNVST कक्षा 9वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी

NVS ने JNVST 9वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र इससे जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
संगठन का नाम नवोदय विद्यालय समिति (NVS)
एग्जाम का नाम JNVST कक्षा 9वीं (Lateral Entry)
रिजल्ट जारी होने की डेट 28 अप्रैल 2026
ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in 
चयन का आधार एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त मार्क्स 

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र और पेरेंट्स इन आसान स्टेप्स का इस्तेमाल करके अपने 9वीं के रिजल्ट को डाउनलोड करें। 

1. नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in खोलें।

2. होमपेज पर 'Click here to check the result for Class IX Lateral Entry Selection Test 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें।

4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका सिलेक्शन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. यदि आपका चयन हो गया है, तो भविष्य की प्रवेश प्रक्रिया के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 18:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News