[Revised] UP PET Exam Date 2026 OUT: यूपी पीईटी की नई परीक्षा तिथि घोषित, यहां देखें नोटिस
UPSSSC ने PET 2026 परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
UPSSSC PET Exam Date 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 की तिथियों में बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 के तहत होने वाली PET 2026 परीक्षा अब 25 अक्टूबर 2026, 30 अक्टूबर 2026 और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले आयोग ने PET 2026 की लिखित परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को कराने की सूचना दी थी। अब अपरिहार्य कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
UPSSSC PET 2026 परीक्षा का नया शेड्यूल
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, PET 2026 परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 (रविवार), 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) और 1 नवंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी।
-
पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
-
दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test-PET)-2026 लिखित परीक्षा की तिथि परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में । #upsssc visit https://t.co/sWGYEUBBQc https://t.co/54Ay7zZnly
— UPSSSC Official (@UpssscOfficial1) September 25, 2026
UPSSSC PET 2026 क्या है?
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) किसी एक खास पद से जुड़ी परीक्षा नहीं है। यह एक कॉमन स्क्रीनिंग टेस्ट है। PET स्कोर का इस्तेमाल विभागों की अलग-अलग मुख्य परीक्षाओं (Mains Exams) के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने में किया जाता है। दिए गए विवरण के अनुसार, PET 2026 का स्कोर रिजल्ट घोषित होने या वेबसाइट पर अपलोड होने की तिथि से 3 साल तक मान्य रहेगा।
UPSSSC PET 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार यूपी पीईटी 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में देखें।
| इवेंट | तिथि |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 01 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 03 अगस्त 2026 |
| आवेदन/फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 07 सितंबर 2026 |
| यूपी PET परीक्षा 2026 | 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 |
UPSSSC PET 2026 परीक्षा पैटर्न
PET 2026 में कुल 100 सवाल होंगे और पेपर 100 अंकों का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अधिक जानकारी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
UP PET Syllabus 2026: डाउनलोड करें यूपी पीईटी परीक्षा पैटर्न सहित सिलेबस की PDF
UP PET एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?
UPSSSC ने बताया है कि PET 2026 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से समय पर सूचित किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी प्रवेश पत्र से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचना को देखते रहें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.