Live

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट

Farhan Khan
Apr 13, 2026, 16:31 IST

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  • यूपी बोर्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट करेगा जारी
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी
  • 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा, जिसकी परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। 

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE - हाइलाइट्स 

यूपी बोर्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट 2026 जारी करेगा। छात्र नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 

परीक्षा का नाम 

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा

परीक्षा की तिथि 

18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित   

रिजल्ट जारी होने की तिथि

जल्द 

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 

52 लाख के करीब 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upmsp.edu.in और upresults.nic.in 

UP Board 10th 12th Result 2026 कैसे चेक करें? 

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

  • UP Board 10th 12th Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 13, 2026, 16:31 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें

    यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क किया जा सकता है।  


  • Apr 13, 2026, 15:58 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी जारी हो सकता है रिजल्ट

    यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्कूल के नोटिस बोर्ड भी जारी किया जा सकता है। छात्र स्कूल में जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  

  • Apr 13, 2026, 15:10 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए क्या जरूरी है?

    यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि (अगर जरूरी हो) और कैप्चा वेरिफिकेशन जरूरी है।


  • Apr 13, 2026, 15:06 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट कब तक आ सकता है?

    यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 19 से 29 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। 

  • Apr 13, 2026, 14:58 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE : रिजल्ट किस लिंक से डाउनलोड करें?

    यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in result.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।  


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News