SSC GD Constable Exam Date 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) ने 11 अप्रैल को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी है। आयोग ने सीबीटी एग्जाम के संबंध में नोटिस जारी किया है, जो 27 अप्रैल से 30 मई के बीच आयोजित होने वाली है। एसएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CRPF) और एसएसएफ कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) की परीक्षा 2026 तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा 4 चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 25,487 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2026
उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा सप्ताह का चयन कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए अपना स्लॉट चुनने की सुविधा प्रदान की है। उम्मीदवार 11 अप्रैल (दोपहर 3:00 बजे से) से 15 अप्रैल (शाम 5:00 बजे तक) तक परीक्षा स्लॉट का चयन कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए स्लॉट चयन हेतु सीधा लिंक
SSC GD Constable Exam Date 2026: एग्जाम नोटिस
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का नोटिस 11 अप्रैल को जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल एग्जाम नोटिस नीचे टेबल में दिया गया है।
| एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम नोटिस |
SSC GD Constable Exam Date 2026: एग्जाम शेड्यूल
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| सप्ताह 1 | 27 अप्रैल से 02 मई 2026 तक |
| सप्ताह 2 | 4 मई से 9 मई 2026 तक |
| सप्ताह 3 | 18 मई से 23 मई 2026 तक |
| सप्ताह 4 | 25 मई से 30 मई 2026 तक |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation