UP BEd Admission Form 2026: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU Jhansi) ने यूपी बीएड जेईई (Joint Entrance Exam) के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी, 2026 से शुरू कर दिए गए हैं। भविष्य में टीचिंग में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार बीयू झांसी की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है, बिना लेट फीस के आवेदन पूरा करने की सलाह। जिसके बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन प्रक्रिया सहित विवरण जानने के लिए उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।
UP BEd JEE Entrance Exam 2026: रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश बीएड जेईई प्रोग्राम 2026 में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और एक्टिव मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। इसी के साथ उम्मीदवारों को इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर को बदला नहीं जा सकता। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को डायरेक्ट लिंक आगे लेख में उपलब्ध कराया गया है।
UP BEd JEE Exam 2026: हाइलाइट्स
यूपी बीएड जेईई एग्जाम 2026 में शामिल होने के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
| प्रोग्राम का नाम | यूपी बीएड जेईई |
| यूनिवर्सिटी का नाम | देलखंड यूनिवर्सिटी (BU Jhansi) |
| परीक्षा | यूपी बीएड जेईई एग्जाम 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 10 फरवरी से 5 मार्च, 2026 |
| आवेदन शुल्क (लेट फीस के साथ अंतिम तिथि) | 10 मार्च, 2026 |
| परीक्षा तिथि | 25 अप्रैल, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bujhansi.ac.in |
UP BEd Required Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
यूपी बीएड फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स का विवरण के साथ - साथ इन्हें अपलोड करने की आवश्यकता होगी।
- पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो
- स्कैन किए हुए सिग्नेचर
- हाई स्कूल मार्कशीट, सर्टिफिकेट
- फोटो आईडी प्रूफ
- जाति प्रमाण पत्र (SC, ST, OBC या अन्य) आदि।
UP BEd Application Fees: आवेदन शुल्क
यूपी बीएड एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के लिए 1650 रुपये। वहीं, SC,ST वर्ग के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। निलंब शुल्क सहित डिटेल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| वर्ग | आवेदन शुल्क | विलंब शुल्क |
| जनरल, ओबीसी, EWS | 1650 रुपये | 2000 रुपये |
| एससी, एसटी | 850 रुपये | 1000 रुपये |
UP BEd Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह।
UP BEd Application Form 2026: ऑनलाइन फॉर्म
उत्तर प्रदेश में स्नातक शिक्षा ( BEd) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से यूपी बी.एड. (UP B Ed) प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। शिक्षण में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले बिना विलंब शुल्क के अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है।
| यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 ऑनलाइन फॉर्म |
UP BEd Application Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश में स्नातक शिक्षा ( BEd) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, Click Here Registration Link पर क्लिक करें।
-
अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए ईमेल आईडी और एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
अब फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ अपलोड करें।
-
फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation