UGC NET City Intimation Slip 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 दिसंबर 2025 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप को एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस स्लिप से उन्हें अपने परीक्षा शहर और संबंधित विवरण की पूर्व जानकारी मिल जाएगी।
यूजीसी नेट सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड लिंक-एक्टिव
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए यूजीसी नेट सिटी स्लिप का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्लिप परीक्षा शहर और संबंधित विवरण की जानकारी प्रदान करती है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी समय पर कर सकें।
| यहां क्लिक करें |
यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप 2025 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध “UGC NET December 2025 Exam City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
-
लॉगिन करते ही आपकी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
इसे डाउनलोड करें और अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी पाएं।
UGC NET परीक्षा सिटी स्लिप पर उल्लिखित विवरण
UGC NET दिसंबर 2025 की सिटी इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर के बारे में पहले से जानकारी देती है, जहां उनका एग्जाम सेंटर होगा। सिटी स्लिप में परीक्षा शहर के अलावा निम्नलिखित जानकारी भी दी गई है:
-
अभ्यर्थी का नाम
-
एप्लीकेशन नंबर
-
रोल नंबर
-
परीक्षा की तारीख
-
परीक्षा का समय
-
रिपोर्टिंग का समय
-
विषय का नाम
-
लिंग
-
कैटेगरी
UGC NET City Intimation Slip 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा शेड्यूल
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक होगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए साल में 2 बार आयोजित की जाती है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation