SSC Phase 14 Recruitment 2026: एसएससी ने 3000 से अधिक पदों पर नोटिफिकेशन किया जारी

Last Updated: Apr 13, 2026, 19:16 IST

SSC Phase 14 Recruitment 2026:एसएससी की ओर से फेज 14 पदों के लिए नोटिफिकेशन आज यानि 13 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया सहित अन्य जरूरी डिटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं।

SSC Phase 14 Recruitment 2026 Notification Out
SSC Phase 14 Recruitment 2026 Notification Out

SSC Phase 14 Recruitment 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) ने फेज 14 के विभिन्न पदों के लिए 13 अप्रैल, 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर। संबंधित भर्ती के लिए 10वीं पास, 12वीं पास या ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है। एसएससी विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में नौकरियां प्रदान करता है। इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल से 4 मई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

SSC Phase 14 Recruitment 2026: ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) ने भारत भर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन 13 अप्रैल से 4 मई, 2026 तक जमा कराने होंगे। इस भर्ती में तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला सहायक, यूडीसी और अन्य विभिन्न पदों के लिए हजारों रिक्तियां शामिल होंगी, जिससे यह उम्मीदवारों के बीच एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और लोकप्रिय परीक्षा बन गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया है।

एसएससी फेज 14 भर्ती नोटिफिकेशन 2026 

यहां क्लिक करें 

SSC Phase 14 Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

एसएससी फेज 14 भर्ती नोटिफिकेशन 2026 आज यानि 13 अप्रैल को जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से 4 मई 2026 तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवार अन्य डिटेल नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

एसएससी फेज-14

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

13 अप्रैल, 2026

पोस्ट 

3000 से अधिक 

आवेदन का तरीका 

ऑनलाइन 

शैक्षणिक योग्यता 

10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट 

स्थान 

ऑल इंडिया 

आयु सीमा 

18 से 42 वर्ष 

ऑनलाइन आवेदन 

13 से 4 मई, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://ssc.gov.in/

SSC Phase 14 Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

एसएससी चयन पद चरण-14 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित शामिल हैं:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

  2. कौशल परीक्षण (पद की आवश्यकतानुसार)

  3. दस्तावेज़ सत्यापन

  4. चिकित्सा परीक्षण

SSC Phase 14 Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार एसएससी फेज 14 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, SSC Phase 14 Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 5 फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 6 आवेदन शुल्क भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 19:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News