SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट इस सप्ताह, जानें कहां और कैसे करें चेक
SSC GD Constable Result 2026: एसएससी द्वारा जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी जिसने परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम, स्कोरकार्ड और कट ऑफ ssc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। आयोग जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SSC GD Constable Result 2026 सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | SSC GD कांस्टेबल 2026 |
| आयोजक संस्था | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पदों के नाम | कांस्टेबल (GD), राइफलमैन (GD) |
| कुल रिक्तियां | 25,487 पद |
| SSC GD परीक्षा तिथि 2026 | 27 अप्रैल से 30 मई 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
| SSC GD रिजल्ट 2026 | सितंबर 2026 |
| रिजल्ट जारी होने का माध्यम | ऑनलाइन |
| रिजल्ट का प्रारूप | PDF मेरिट लिस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | |
| रिजल्ट के बाद अगला चरण | PET/PST |
SSC GD Result 2026 कब आएगा?
SSC GD कांस्टेबल का परिणाम 2026 की तारीख को लेकर अभी आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रिजल्ट से जुड़ी लेटे्ट अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
SSC GD Constable Result कहां चेक करें?
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट रिलीज होने के बाद अभ्यर्थी इसे कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आयोग रिजल्ट का लिंक वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में उपलब्ध कराएगा। रिजल्ट के साथ आयोग स्कोरकार्ड, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।
SSC GD Result 2026 कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Result सेक्शन में जाएं।
-
अब Constable-GD के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की PDF को खोलें।
-
इसमें अपना रोल नंबर खोजें।
-
रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए निकाल कर रख लें।
रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी?
एसएससी जीडी रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्रदर्शन और चयन से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यह भी देख सकेंगे कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।
SSC GD रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा?
SSC GD भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरणों में शामिल होना होगा। इसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) जैसे चरण शामिल हैं। इसलिए रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया और तारीखों पर ध्यान देना चाहिए।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.