SSC CGL Notification 2025 Date: संघ लोक सेवा आयोग (SSC) CGL 2025 के लिए नोटिफिकेशन 9 जून को जारी करने जा रहा है। इस नौकरी के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयकर, सीबीआई, सीमा शुल्क, सीबीडीटी, और अधिक जैसे केंद्र सरकार के विभागों में प्रतिष्ठित ग्रुप बी और सी पदों में लगभग 10,000 रिक्तियों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
SSC CGL नोटिफिकेशन 9 जून, 2025 को जारी किया जाएगा, जिसमें पात्रता मानदंड, रिक्त पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया, वेतन और पाठ्यक्रम जैसे विवरण शामिल होंगे। SSC CGL 2025 ऑनलाइन आवेदन 9 जून, 2025 से शुरू होगा और उम्मीदवार 4 जुलाई, 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे। SSC CGL 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख पढ़ सकते हैं।
SSC CGL Notification 2025: महत्वपूर्ण विवरण
SSC CGL नोटिफिकेशन 9 जून, 2025 को जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं:
आयोजन | तारीख |
नोटिफिकेशन 2025 | 9 जून, 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | 9 जून, 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 4 जुलाई, 2025 |
टियर-I परीक्षा तिथियां | 13–30 अगस्त, 2025 |
टियर-II परीक्षा तिथियां | अक्टूबर/नवंबर 2025 (संभावित) |
SSC CGL Notification 2025 pdf: पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
SSC CGL भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, 9 जून से उन्हें डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन 2025 | पीडीएफ (जल्द) |
SSC CGL Notification 2025: योग्यता और आयु सीमा
SSC CGL में कई पदों के लिए भर्तियां निकाली जा रही हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों को तय किए गए मापदंडों को पूरा करना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता से लेकर आयु सीमा आयोग द्वारा तय की गई है। नीचे हमने शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में बताया है:
- जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO): कक्षा 12 गणित में 60% अंक या स्नातक विषय के रूप में सांख्यिकी
- सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (एएओ): योग्यताओं में सीए, सीएमए, सीएस, या वाणिज्य में स्नातकोत्तर/एमबीए (वित्त) शामिल हैं।
आयु सीमा - SSC CGL 2025 रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में तय किए गए नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।