RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC परीक्षा 2025 के लिए CBT 1 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) 5 जून से 24 जून 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा-निर्देश शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो आईडी भी लेकर आएं।
RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2025 Download Link
RRB NTPC CBT 1 परीक्षाएं 5 जून 2025 से शुरू हो रही हैं और इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड समय से पहले डाउनलोड कर लें। नीचे दिया गया RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक सीधे आधिकारिक लॉगिन पेज पर ले जाएगा, जहां अभ्यर्थी को अपना पंजीकरण नंबर (यूज़र आईडी) और जन्म तिथि (DD-MM-YYYY प्रारूप में) दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा।
RRB NTPC Admit Card 2025 Link (Active) |
RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड रिलीज की तारीखें
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 5 से 24 जून 2025 के बीच 16 दिनों तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से जान सकते हैं कि उनका एडमिट कार्ड कब जारी होगा।
परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
---|---|
5 जून 2025 | 1 जून 2025 (जारी) |
6 जून 2025 | 2 जून 2025 (जारी) |
7 जून 2025 | 3 जून 2025 (जारी) |
9 जून 2025 | 4 जून 2025 |
10 जून 2025 | 5 जून 2025 |
11 जून 2025 | 6 जून 2025 |
12 जून 2025 | 7 जून 2025 |
13 जून 2025 | 8 जून 2025 |
14 जून 2025 | 9 जून 2025 |
15 जून 2025 | 10 जून 2025 |
16 जून 2025 | 11 जून 2025 |
17 जून 2025 | 12 जून 2025 |
18 जून 2025 | 13 जून 2025 |
19 जून 2025 | 14 जून 2025 |
20 जून 2025 | 15 जून 2025 |
21 जून 2025 | 16 जून 2025 |
22 जून 2025 | 17 जून 2025 |
23 जून 2025 | 18 जून 2025 |
24 जून 2025 | 19 जून 2025 |
How to Download RRB NTPC Admit Card 2025? ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि - DD-MM-YYYY) दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए उसका एक प्रिंट आउट अवश्य ले लें।
Also, check: RRB NTPC Exam Centres
RRB NTPC Shift Timings 2025: परीक्षा का समय
RRB NTPC 2025 परीक्षा हर दिन 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और परीक्षा कुल 16 दिनों तक चलेगी। इस प्रकार कुल मिलाकर 48 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी। CBT 1 परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय, परीक्षा शुरू और समाप्त होने का समय नीचे तालिका में दिया गया है:
शिफ्ट | शिफ्ट 1 | शिफ्ट 2 | शिफ्ट 3 |
---|---|---|---|
रिपोर्टिंग समय | सुबह 7:30 बजे | सुबह 11:15 बजे | दोपहर 3:00 बजे |
परीक्षा शुरू | सुबह 9:00 बजे | दोपहर 12:45 बजे | शाम 4:30 बजे |
परीक्षा समाप्त | सुबह 10:30 बजे | दोपहर 2:15 बजे | शाम 6:00 बजे |
Railway RRB NTPC Admit Card 2025 OUT
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक रूप से RRB NTPC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 के लिए CBT 1 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस CBT 1 परीक्षा का मुख्य उद्देश्य कुल 8,113 रिक्तियों को भरने के लिए CBT 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है। परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी और विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न होगी। उम्मीदवार अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
संगठन | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
---|---|
रिक्तियां | 8,113 |
RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 | जारी हो गई |
RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 | 1 जून 2025 से उपलब्ध |
RRB NTPC परीक्षा तिथि 2025 | 5 जून से 24 जून 2025 (16 दिन) |
एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आवश्यक विवरण | रजिस्ट्रेशन नंबर (यूजर आईडी), पासवर्ड (जन्मतिथि DD-MM-YYYY फॉर्मेट में) |
परीक्षा का प्रकार | ऑनलाइन |
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 58,40,861 (58.4 लाख) |
परीक्षा केंद्र | पूरे भारत में |
परीक्षा की शिफ्ट संख्या | प्रत्येक दिन 3 शिफ्ट |
चयन प्रक्रिया | CBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
RRB NTPC Graduate Level CBT 1 Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न
पहला चरण (CBT 1):
- यह सभी पदों के लिए कॉमन होगा, यानी सभी उम्मीदवारों को यह परीक्षा देनी होगी।
- कुल समय: 90 मिनट
- कुल प्रश्न: 100
- जनरल अवेयरनेस: 40 प्रश्न
- गणित (Maths): 30 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग: 30 प्रश्न
- इसी परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
दूसरा चरण (CBT 2):
- यह भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।
- कुल समय: 90 मिनट
- कुल प्रश्न: 120
- जनरल अवेयरनेस: 50 प्रश्न
- गणित (Maths): 35 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग: 35 प्रश्न