RRB NTPC Recruitment 2025 Apply Online: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से 12वीं पास, ग्रेजुएट और यूजी लेवल के 8850 रिक्त पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 29 सितंबर 2025 को जारी आरआरबी एनटीपीसी शॉर्ट नोटिफिकेशन 2025 के अनुसार, इस साल कुल 8850 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 5,800 ग्रेजुएट लेवल पोस्ट और 3,050 यूजी के पद होंगे।
ग्रेजुएट पोस्ट के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता विश्वविद्यालय, डिग्री या इसके समकक्ष होनी चाहिए और आयु 18 से 36 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं यूजी पोस्ट के लिए 12वीं (+2 स्टेज) या इसके समकक्ष परीक्षा और आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख पढ़ सकते हैं।
RRB NTPC Recruitment 2025 Apply Date: शॉर्ट नोटिस
इस साल भारतीय रेलवे की ओर से ग्रेजुएट और यूपी ग्रेजुएट लेवल के विभिन्न पदों की घोषणा की गई है। जिसके तहत कुल 8850 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती से संबंधित शॉर्ट नोटिस नीचे दिया गया है:
RRB NTPC Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में आरआरबी द्वारा निकाली गई भर्ती और आवेदन प्रक्रिया सहित विवरण को दिया गया है:
भर्ती प्राधिकरण का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पदों की संख्या | 8850 |
आवेदन करने की तिथि (CEN 06/2025) आवेदन करने की तिथि (CEN-07/2025) | 21 अक्टूबर से 20 नवंबर, 2025 28 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास, ग्रेजुएट |
आयु सीमा | 18 से 33 वर्ष |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | http://www.rrbcdg.gov.in/ |
RRB NTPC Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
-
सीबीटी का पहला चरण
-
सीबीटी का दूसरा चरण
-
टाइपिंग टेस्ट (कौशल परीक्षा) / योग्यता परीक्षा
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षण
RRB NTPC Recruitment 2025: ग्रेजुएट लेवल रिक्त पदों की संख्या
ग्रेजुएट, यूजी लेवल पोस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
पद का नाम | पदों की संख्या |
स्टेशन मास्टर | 5800 |
मालगाड़ी प्रबंधक | |
यातायात सहायक | |
मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक (सीसीटीएस) | |
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA) | |
वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट |
RRB NTPC Recruitment 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए रिक्त पद
नीचे टेबल में आरआरबी एनटीपीसी की ओर से निकाले गए 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों का विवरण देखें:
पद का नाम | पदों की संख्या |
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट | 3050 |
लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट | |
ट्रेन क्लर्क | |
वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation