Ladki Bahin Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पारिवारिक सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की वित्तीय सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। बता दें कि लाभ जारी रखने के लिए इस योजना के तहत हर वर्ष ई-केवाईसी करना ज़रूरी है। Ladki Bahin Yojana eKYC का ऑफिसियल लिंक नीचे दिया गया है.
Asia Cup 2025 Awards and Prize Money: किसने जीता कौन-सा अवार्ड, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
e-KYC - मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना | इथे क्लिक करा / यहाँ क्लिक करें |
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar | Rs. 10,000 का स्टेटस यहाँ देखें |
महाराष्ट्र की 21 से 65 वर्ष की महिलाओं के लिए, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं है, जून 2024 में एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है।
मुख्यमंत्री-माझी लाडकी बहीण योजनेच्या e-KYC साठीhttps://t.co/gBViSYZxcm या संकेतस्थळाला भेट द्यावी.
— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) September 20, 2025
मुखपृष्ठावर असलेल्या e-KYC बॅनरवर क्लिक केल्यावर e KYC फॉर्म उघडेल.
या फॉर्ममध्ये लाभार्थ्याने आपला आधार क्रमांक आणि पडताळणी संकेतांक (Captcha Code) नमूद करून, आधार… pic.twitter.com/aNynvJb2Rp
पश्चिम बंगाल के नाम में पश्चिम क्यों? जबकि यह भारत के पूर्व में है स्थित, जानें जवाब
Ladki Bahin Yojana माझी लाडकी बहीण योजना 2025:
लाडकी बहिन योजना ही महाराष्ट्र सरकार द्वारे सुरू केलेली एक महत्वाकांक्षी योजना आहे, जी गरजू महिलांना आर्थिक सहाय्य देण्यावर लक्ष केंद्रित करते. या योजनेचा मुख्य उद्देश महिलांची आर्थिक स्थिती मजबूत करणे आणि त्यांचा सर्वांगीण विकास साधणे हा आहे.
PM Kisan 21st Installment Date: इन 3 राज्यों में पहुँचे ₹2000, बाकी किसानों का इंतज़ार कब होगा खत्म? ऐसे करें स्टेटस चेक
लाडकी बहिन योजना हाई लाइट्स
हाइलाइट्स | डिटेल्स |
मासिक सहायता राशि | पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक मदद DBT के माध्यम से दी जाती है। |
पात्रता आयु सीमा | 21 से 65 वर्ष की महिलाएँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। |
आय सीमा | वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। |
शुरुआत | योजना की शुरुआत जून 2024 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई। |
ई-केवाईसी अनिवार्यता | लाभ जारी रखने के लिए हर वर्ष ई-केवाईसी करना ज़रूरी है। |
आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, फोटो, डोमिसाइल/राशन कार्ड/वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण आदि। |
पारदर्शिता व सुरक्षा | ई-केवाईसी से फर्जी लाभार्थियों को रोका जाएगा और सही महिलाओं तक लाभ सुनिश्चित होगा। |
eKYC LINK/ ई-केवायसी लिंक | अधिकृत लिंक खाली दिली आहे (ladakibahin.maharashtra.gov.in) |
Ladki Bahin Yojana Status | अधिकृत लिंक खाली दिली आहे |
क्यों जरुरी है ई-केवाईसी (eKYC)
-
योजना का लाभ लगातार पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।
-
सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी लाभार्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने के दो महीने के भीतर (डेडलाइन लगभग 18 नवम्बर 2025) ई-केवाईसी पूरी करनी होगी।
-
हर वर्ष जून महीने से ई-केवाईसी अपडेट करवाना ज़रूरी होगा।
-
उद्देश्य: पारदर्शिता बनाए रखना, फर्जी लाभार्थियों को रोकना और सही पात्र महिलाओं तक राशि पहुँचाना।
ई-केवाईसी क्या और क्यों जरूरी?
ई-केवाईसी यानी इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके ज़रिए आपकी पहचान और ज़रूरी दस्तावेज़ों का डिजिटल सत्यापन किया जाता है। सरकार ने इसे इसलिए अनिवार्य किया है ताकि योजनाओं का लाभ केवल असली पात्र लोगों को ही मिले। पहले कई फर्जी लाभार्थी योजना का फायदा उठा रहे थे।
ई-केवाईसी के लिए कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी:
-
आधार कार्ड (प्राथमिक पहचान पत्र)
-
लाभार्थी की नवीनतम फोटो
-
डोमिसाइल सर्टिफिकेट / राशन कार्ड / वोटर आईडी / जन्म प्रमाण पत्र
-
आय प्रमाण पत्र (राशन कार्ड की श्रेणी के अनुसार)
-
विवाह प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट डिटेल्स
Ladki Bahin Yojana eKYC ई-केवाईसी कैसे करें
e-KYC - मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना:
e-KYC: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेचे लाभार्थी ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लिक करावे.
-
आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: https://ladakibahin.maharashtra.gov.in
-
होमपेज पर e-KYC बैनर पर क्लिक करें।
-
आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
आधार ऑथेंटिकेशन की सहमति देकर Send OTP पर क्लिक करें।
-
आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
-
सफल वेरिफिकेशन के बाद ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी और लाभ मिलते रहेंगे।
e-KYC - मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना | इथे क्लिक करा / यहाँ क्लिक करें |
महाराष्ट्र महिला व बाल विकास मंत्रालय ने क्या कहा
महाराष्ट्र महिला व बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि कैबिनेट के फैसले के अनुसार इस योजना के लाभार्थियों को हर वर्ष जून माह में अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करनी होगी। मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जून से शुरू होने वाले हर साल के दो माह के भीतर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य रहेगा। हालांकि, चालू वित्तीय वर्ष के लिए लाभार्थियों को यह प्रक्रिया 18 सितंबर 2025 को जारी परिपत्र की तिथि से दो माह के भीतर पूरी करनी होगी।
Ladki Bahin Yojana से जुड़ी जरुरी बातें:
-
ई-केवाईसी केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर ही करें, किसी थर्ड पार्टी या फर्जी वेबसाइट पर नहीं।
-
ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है; किसी को भी पैसे न दें।
-
फर्जी वेबसाइट और धोखाधड़ी से बचने के लिए सरकार लगातार चेतावनी जारी कर रही है।
-
समय पर ई-केवाईसी न कराने पर मासिक आर्थिक सहायता रोक दी जाएगी।
लाडकी बहिन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सही लाभार्थियों तक सरकारी मदद पहुँचाने का एक मज़बूत कदम है।
E-KYC.. सहज, सोपी व लाडक्या बहिणींच्या हिताची प्रक्रिया !
— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) September 21, 2025
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेतील सर्व लाभार्थी भगिनींनी लवकरात लवकर E-KYC प्रक्रिया पूर्ण करावी ही विनंती.
सदर प्रक्रिया अत्यंत सहज व सोपी असून योजनेच्या पुढील सुलभ वाटचालीसाठी आवश्यक आहे. याबाबत संपूर्ण माहिती सदर… pic.twitter.com/degZbfG13H
फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें
गूगल सर्च करने पर कई नकली वेबसाइटें सामने आ रही हैं। अगर आप गलती से इन पर ई-केवाईसी करते हैं, तो आपके बैंक अकाउंट की गोपनीय जानकारी गलत हाथों में पहुँच सकती है। इसलिए ई-केवाईसी हमेशा केवल सरकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation