Bihar Constable Vacancy 2025: बिहार, केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल सहित 4128 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर 6 अक्टूबर, 2025 से आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएसटी के आधार पर किया जाएगा। निकाले गए सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग - अलग निर्धारित की गई है। जिससे जुड़ा विवरण उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह।
Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर से अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं:
बिहार कांस्टेबल भर्ती 2025 |
Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार सभी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा अलग - अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा करना होगा, जिसके बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विवरणों के लिए आप नीचे टेबल में दी गई डिटेल्स को भी देख सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार, केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) |
पदों की संख्या | 4128 |
आवेदन करने की तिथि | 6 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2025 |
आयु सीमा | 18 वर्ष (पदों के अनुसार) |
आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://csbc.bihar.gov.in/ |
Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: रिक्त पदों की संख्या
बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 में निकाले गए रिक्त पदों की संख्या का विवरण देखने के लिए नीचे टेबल देखें:
पद का नाम | रिक्त संख्या |
निषेध कांस्टेबल | 1603 |
जेल वार्डर | 2417 |
मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल | 108 |
रिक्त पदों की संख्या | 4128 |
Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: आयु सीमा
नीचे टेबल में विभिन्न पद और वर्गों के लिए आयु सीमा का विवरण दिया गया है, इच्छुक उम्मीदवार इसकी जांच कर अपना ऑनलाइन आवेदन समय से पूरा कर सकते हैं:
पद का नाम | वर्ग | आयु सीमा |
निषेध एवं मोबाइल दस्ता कांस्टेबल | सामान्य (पुरुष) | 25 वर्ष |
ओबीसी / ईबीसी (पुरुष) | 27 वर्ष | |
ओबीसी / ईबीसी (महिला) | 28 वर्ष | |
एससी/एसटी (पुरुष और महिला) | 30 वर्ष | |
जेल वार्डर (कांस्टेबल श्रेणी) | सामान्य (पुरुष) | 23 वर्ष |
ओबीसी/ईबीसी (पुरुष) | 25 वर्ष | |
ओबीसी / ईबीसी (महिला) | 26 वर्ष | |
एससी/एसटी (पुरुष और महिला) | 28 वर्ष |
Also Read:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation