MP Police Constable Last Date 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने का मौका 4 अक्टूबर तक दिया गया है।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 30 अक्टूबर, 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आगे लेख में दिए गए विवरणों को ध्यान से पढ़ सकते हैं।
MP Police Constable Form Last Date 2025: ऑनलाइन लिंक
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 560 रुपये का भुगतान करना होगा। जिसमें ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को 310 रुपये जमा करने होंगे। फीस भुगतान के सुविधा उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर से पहले पूरा कर सकते हैं:
एमपी पुलिस भर्ती 2025 |
MP Police Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में एमपी पुलिस भर्ती 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है, जिसकी जांच कर उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं:
प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल |
पद | पुलिस कांस्टेबल |
पदों की संख्या | 7,500 |
आवेदन करने की तिथि | 15 सितंबर, 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 सितंबर, 2025 |
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि | 04 अक्टूबर, 2025 |
परीक्षा तिथि | 30 अक्टूबर, 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Police Exam 2025: परीक्षा शुल्क
नीचे टेबल में एमपी पुलिस भर्ती 2025 परीक्षा का आवेदन शुल्क दिया गया है, जिसमें सभी वर्गों के साथ - साथ आयोग द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क का विवरण है:
वर्ग | परीक्षा शुल्क |
UR/अन्य राज्य | 500/- |
SC/ST/OBC/EWS (केवल मध्य प्रदेश निवासी) | 250/- |
विभागीय उम्मीदवार (UR) | 200/- |
विभागीय उम्मीदवार (SC/ST/OBC/EWS) | 100/- |
MP Police Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए स्वयं से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते है:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Constable Recruitment Test 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब पर्सनल, एकेडेमिक और अन्य मांगी गई डिटेल्स डालें।
- आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- अब कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
MP Police Constable Exam 2025: परीक्षा समय देखें
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 30 अक्टूबर को दो शिफ्टों में किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा तिथि से लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का तय समय नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
शिफ्ट पहली (सुबह) | रिपोर्टिंग का समय | महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय | उत्तर अंकित करने का समय | |
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 | 30 अक्टूबर 2025 | 7:30 से 8:30 बजे तक | 09:20 से 09:30 बजे तक (10 मिनट) | प्रातः 09:30 से 11:30 बजे तक (2:00 घंटे) | ||
|
|
| दूसरी (दोपहर) | 12:30 से 01:30 बजे तक | 02:20 से 02:30 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक (2:00 घंटे) |
Also Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation