Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही अपनी वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी करेगा। यह परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर को 38 जिलों में छह शिफ्टों में हुई थी। इसमें 24.71 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 21.17 लाख ने परीक्षा दी और 85.86% उपस्थिति रही, जबकि 3.53 लाख उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
इस भर्ती में कुल 53,749 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर शामिल थे। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र से उत्तर मिलाकर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025 OUT
चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा संपन्न हुई, इस परीक्षा को 19 से 21 सितंबर तक 38 जिलों में आयोजित किया गया। 85.9% यानि 21.17 लाख कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी। बेहद संतोषजनक उपस्थिति थी। कैंडिडेट्स ने अच्छे अनुशासन और पूर्ण सहयोग का उदाहरण पेश किया जो काबिले तारीफ है। Well done all! pic.twitter.com/8zLSggMrUz
— Alok Raj (@alokrajRSSB) September 21, 2025
Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 Date: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उत्तर कुंजी कब आएगी?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी करेगा। यह उत्तर कुंजी हर परीक्षा शिफ्ट के अनुसार अलग-अलग PDF फॉर्मेट में प्रकाशित होगी, ताकि उम्मीदवार अपनी परीक्षा शिफ्ट के मुताबिक सही उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकें। इस उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपनी लिखित परीक्षा के उत्तरों से मिलान कर सकते हैं और आगामी परिणाम आने से पहले संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ एक ऑब्जेक्शन विंडो भी खोली जाएगी, जहां यदि कोई उम्मीदवार किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो वह कर सकता है। आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी और अंतिम उत्तर कुंजी उसी के आधार पर जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी सितंबर 2025 के अंत तक उपलब्ध होने की संभावना है।
Rajasthan 4th Class Answer Key 2025: राजस्थान ग्रुड डी परीक्षा उत्तर कुंजी हाइलाइट्स
RSSB इस भर्ती में कुल 53,749 ग्रेड 4 पदों को भरेगा। राजस्थान ग्रुप डी परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
जानकारी | विवरण |
संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 |
पद का नाम | ग्रुप D / 4th ग्रेड |
रिक्तियों की संख्या | 53,749 |
उत्तर कुंजी कब जारी होगी? | सितंबर 2025 अंक तक |
परीक्षा तिथि | 19 से 21 सितंबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Check in English:
Rajasthan fourth grade answer key 2025: राजस्थान ग्रेड 4 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
सभी शिफ्टों की आधिकारिक RSMSSB चतुर्थ श्रेणी उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।
-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Candidate Corner में Answer Key सेक्शन खोलें।
-
सभी शिफ्टों की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 उत्तर कुंजी ढूँढें।
-
अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट के अनुसार PDF डाउनलोड करें।
-
फिर मार्किंग स्कीम के हिसाब से अपने उत्तरों की जांच करें।
Rajasthan 4th Grade Result 2025 Kab Aayega?
राजस्थान 4th Grade Result 2025 के बारे में जानकारी के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 19 से 21 सितंबर 2025 तक प्रदेश के 38 जिलों में Rajasthan 4th Grade भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई है। इसमें लगभग 21.17 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। अब परीक्षार्थी Rajasthan Grade Result 2025 के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाले नवम्बर 2025 तक इस परिणाम के जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अन्य विवरणों के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।
राजस्थान ग्रुप डी आंसर-की 2025: मार्किंग स्कीम क्या है?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) उत्तर कुंजी 2025 से अपने अनुमानित अंक निकालने का आसान तरीका यहां दिया गया है:
-
सही उत्तर (Correct Answer) → +1 अंक
-
गलत उत्तर (Wrong Answer) → माइनस (Negative Marking) होगी = दिए गए नेगेटिव रूल के अनुसार
-
नहीं किया (Unattempted) → कोई अंक नहीं मिलेगा
कुल अंक (Total Marks) = (सही उत्तर × 1) − (गलत उत्तर × Negative Marking)
ये भी पढ़ें:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation