UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 12 अक्टूबर, 2025 को UP PCS प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। प्रीलिम्स में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से UPPSC 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में तय किए गए केंद्रों पर होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवारों को फोटो पहचान पत्र और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
UPPSC PCS Admit Card 2025 Kab Aayega?
UPPSC PCS एडमिट कार्ड 2025 जल्द जारी होगा। उम्मीदवार अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते में uppsc.up.nic.in से अपना प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को होगी, इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देश जांचने चाहिए। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश संभव नहीं है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्म तिथि और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश होंगे, जिन्हें परीक्षा के दिन साथ ले जाना अनिवार्य है।
UP PCS Admit Card 2025: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
UPPSC PCS परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, 200 पदों के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए 75 जिलों में 1435 केंद्र बनाए गए हैं। यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड, दो फोटो और ओरिजिनल आईडी प्रूफ तथा उसकी फोटोकॉपी होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।
जानकारी | विवरण |
आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
परीक्षा का नाम | यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | अक्टूबर 2025 का पहला सप्ताह |
परीक्षा तिथि | 12 अक्टूबर 2025 |
पदों की संख्या | 210 |
आवेदन करने वाले उम्मीदवार | 6 लाख+ |
परीक्षा केंद्र | 75 जिले, 1435 केंद्र |
आवश्यक दस्तावेज | एडमिट कार्ड, 2 फोटो, ओरिजिनल आईडी प्रूफ और फोटोकॉपी |
आधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करें:
-
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "UPPSC PCS Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number), जन्म तिथि (Date of Birth) और Captcha दर्ज करें।
-
Submit बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसमें लिखी हुई जानकारी को चेक करें और डाउनलोड करें।
-
अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट निकाल लें, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation