RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर, जानें लेटेस्ट अपडेट
RRB ALP CBT 2 admit card 2026: आरआरबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 admit card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2 का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगी। हाल में बोर्ड की ओर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। इसकी परीक्षा दिनांक 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 admit card 2026 डाउनलोड लिंक
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। सीबीटी-1 की परीक्षा में सफलतापूर्वक पास करने वाले सीबीटी 2 एग्जाम में बैठने के पात्र है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
| आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक | जल्द जारी |
RRB ALP CBT 2 admit card 2026 - हाइलाइट्स
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक प्रिंट कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड (पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र या पासपोर्ट) और दो फोटो परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) |
| पद का नाम | असिस्टेंट लोको पायलेट (ALP) |
| परीक्षा का नाम | रेलवे एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 28 जुलाई 2026 |
| शिफ्ट | पहली शिफ्ट - सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट - दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक |
| सिटी इंटीमेशन स्लिप | 18 जुलाई 2026 को जारी |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.rrbapply.gov.in |
RRB ALP CBT 2 admit card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन को ओपन करें।
-
RRB ALP CBT 2 admit card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा हॉल के अंदर अपनी किताबें, कॉपी या या छोटा बैग लाने की अनुमति होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एक बार गेट बंद हो जाने के बाद, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, उन्हें रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।
RRB ALP CBT 2 admit card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
माता/पिता का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
डेट ऑफ बर्थ
-
कैटेगरी
-
लिंग
-
उम्मीदवारों की पासपोर्ट साइज फोटो
-
सिग्नेचर
ये भी पढ़ें: Rajasthan Computer Instructor Syllabus 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का सिलेबस देखें यहां
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.