UPTET Result 2026: इस तिथि को जारी हो सकता है यूपीटीईटी रिजल्ट, स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट PDF ऐसे करें डाउनलोड
UPTET Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET 2026 रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड और चेक कर सकेंगे।
UPTET Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET 2026 रिजल्ट घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट की PDF भी जारी करेगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के नाम, प्राप्त अंक और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होंगे।
UPTET Result Kab Aayega?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, UPTET रिजल्ट 2026 जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह (July Last Week) में जारी होने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET 2026 Result हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपीटेट रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| परीक्षा तिथि | 2, 3 और 4 जुलाई 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की जारी | 8 जुलाई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अवधि | 8 जुलाई से 14 जुलाई 2026 |
| UPTET 2026 रिजल्ट कब आएगा? | जुलाई 2026 अंतिम सप्ताह |
| रिजल्ट जारी होने का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
UPTET परीक्षा 2026 कब हुई?
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 से 4 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन मोड में राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। यूपीटीईटी परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दोनों पालियों में तथा 4 जुलाई 2026 को पहली पाली में आयोजित हुई, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा समाप्त होने के बाद, आयोग ने 8 जुलाई, 2026 को प्रोविज़नल आंसर की जारी की। इसके बाद, उम्मीदवारों को 8 जुलाई से 14 जुलाई, 2026 तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया।
दो स्तरों में आयोजित हुई UPTET परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) राज्य के प्राथमिक (Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है।
-
पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए।
-
पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
जो अभ्यर्थी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं, वे दोनों पेपर में शामिल होते हैं।
UPTET 2026 Qualifying Marks क्या है?
यूपीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना जरूरी है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को यूपीटीईटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो जीवनभर के लिए मान्य रहेगा। आप यहां कैटेगरी वाइज यूपीटीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स देख सकते हैं।
-
सामान्य (General) वर्ग: 60% अंक (150 में से कम से कम 90 अंक)
-
OBC, SC और ST वर्ग: 55% अंक (150 में से लगभग 82 अंक)
UPTET Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को देख करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "UPTET Result 2026"लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
-
फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
-
मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
-
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
UPTET Certificate की वैधता कितनी है?
UPTET परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का UPTET सर्टिफिकेट आजीवन (Lifetime) मान्य रहता है। यानी एक बार न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रमाणपत्र को दोबारा रिन्यू कराने या परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होती। इस प्रमाणपत्र के आधार पर उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, जब भी नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.