Yogi Cabinet: यूपी कैबिनेट के 18 बड़े फैसले, दो नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी, छात्राओं को मिला यह बड़ा तोहफा

Last Updated: Jul 21, 2026, 14:40 IST

योगी सरकार ने राज्य में दो नए एक्सप्रेसवे के निर्माण और ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ सहित कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। 

220 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी मंजूरी
220 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी मंजूरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेशवासियों के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लगा दी। बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिनमें दो नए एक्सप्रेसवे के निर्माण, छात्राओं के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’, परिवहन और महिला कल्याण से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया गया है। 

टॉप 5% छात्राओं को मिलेगी स्कूटी 

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सरकार ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ शुरू करने जा रही है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रदेश के सभी राजकीय, निजी, एडेड और वित्तपोषित विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों की ग्रेजुएशन में टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को पेट्रोल चालित स्कूटी दी जाएगी। 

वहीं योजना में दिव्यांग छात्राओं और शहीद या निराश्रित परिवारों की बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे बेटियों की उच्च शिक्षा को और बढ़ावा मिलेगा।

दो नए एक्सप्रेसवे से बदलेगी प्रदेश की कनेक्टिविटी

राज्य कैबिनेट ने प्रदेश के सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 117 किलोमीटर लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को भी हरी झंडी मिल गई, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़कर गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली जैसे जिलों की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। 

इसके अलावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण और इसे ईपीसी (EPC) मोड पर विकसित करने के लिए विकासकर्ता के चयन को भी मंजूरी दी गई है।

महिला कल्याण से लेकर परिवहन तक कई अहम फैसले

कैबिनेट बैठक में महिला कल्याण, गृह, उच्च शिक्षा, परिवहन, राज्यकर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। 

220 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी मंजूरी

सरकार ने राज्य में बेहतर ट्रांसपोर्टेशन के उद्देश्य से 220 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें कुछ बसें 50 और कुछ 42 शीटर होंगी, जिसके लिए 400 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। साथ ही आउटसोर्सिंग सेवा निगम के पोर्टल और सेलरी के लिए 20 करोड़ रुपये के उधार का भी ऐलान किया गया है।     

कब से शुरू हो रहा मानसून सत्र 

योगी सरकार ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी और कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य पूरे किए जाएंगे। वहीं, कैबिनेट ने संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने की भी मंजूरी दे दी है। चार दिन चलने वाले इस मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल गरम रहने की संभावना है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 21, 2026, 14:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News