Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 OUT: राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड Direct Link

Last Updated: Jul 20, 2026, 17:33 IST

Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आज 20 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 24 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार Application Number और जन्म तिथि/पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

24 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार Application Number और जन्म तिथि/पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य सभी विवरणों को पहले ही अच्छी तरह जांच लें।

Screenshot 2026-07-20 104301

Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 हाइलाइट्स

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) के इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 72 महिला पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित अन्य सभी आवश्यक विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026

भर्ती बोर्ड का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद

72

एडमिट कार्ड 

20 जुलाई 2026

परीक्षा तिथि

24 जुलाई 2026

परीक्षा समय

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in

लॉगिन माध्यम

SSO ID / आवेदन संख्या एवं जन्मतिथि

Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 Download Link Active

RSSB ने महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी अपनी SSO ID या आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक डाउनलोड लिंक भी अब Active हो चुका है, अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- RSSB Mahila Supervisor Admit Card Link-1

यहां क्लिक करें:-Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 Link-2

महिला सुपरवाइजर परीक्षा 2026 तिथि और समय

महिला सुपरवाइजर सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थी रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड, वैध फोटो ID और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। केंद्र पर अपने रोल नंबर और केंद्र विवरण का मिलान अवश्य कर लें।

परीक्षा का नाम

परीक्षा तिथि

परीक्षा समय

महिला सुपरवाइजर सीधी भर्ती परीक्षा 2026

24 जुलाई 2026

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

Mahila Supervisor Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. फिर Get Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।

  3. संबंधित भर्ती के Get Admit Card लिंक को चुनें।

  4. आवेदन संख्या (Application Number) और जन्मतिथि दर्ज करें।

  5. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित जानकारी

राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी होगी। परीक्षा केंद्र जाने से पहले सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यान से चेक कर लें।

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन/आवेदन नंबर

  • जन्म तिथि

  • कैटेगरी

  • पिता का नाम

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा का नाम

  • परीक्षा की तिथि, समय और रिपोर्टिंग समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

  • परीक्षा केंद्र का कोड

  • परीक्षा के दिन के आवश्यक निर्देश

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पहले पहुंचें।

  • परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।

  • एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड प्राथमिकता) अवश्य लेकर जाएं।

  • 2.5×2.5 सेमी का नवीनतम रंगीन पासपोर्ट फोटो और नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ रखें।

  • बिना वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना मना है?

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बैग, नोट्स, किताबें या अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर न जाएं। तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

ड्रेस कोड का पालन करना होगा

RSSB ने परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी जारी किया है। अभ्यर्थियों को साधारण कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। स्मार्ट वॉच, आभूषण, धातु से बनी वस्तुएं और अन्य प्रतिबंधित सामान पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है।

3 साल पुरानी फोटो वाली ID पर नया नियम

बोर्ड ने पहचान सत्यापन के लिए नया नियम लागू किया है। यदि आपके आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड या किसी अन्य मान्य पहचान पत्र पर लगी फ़ोटो 3 साल या उससे अधिक पुरानी है, तो परीक्षा से पहले उसे अपडेट करा लें। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार का चेहरा, ई-एडमिट कार्ड की फोटो और पहचान पत्र की फ़ोटो का मिलान किया जाएगा। यदि तीनों में बड़ा अंतर पाया जाता है, तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 20, 2026, 17:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News