UP GIC Lecturer Result 2026: यूपीपीएससी GIC लेक्चरर रिजल्ट uppsc.up.nic.in जारी, सब्जेक्ट वाइज पीडीएफ डाउनलोड करें

Last Updated: Jul 20, 2026, 23:01 IST

UP GIC Lecturer Result 2026: यूपीपीएससी की ओर से विज्ञापन संख्या ए-6 / ई-1/2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणामों की घोषणा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 20 जुलाई को की गई है। सब्जेक्ट वाइज पीडीएफ आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें। 

UP GIC Lecturer Result 2026
UP GIC Lecturer Result 2026

UP GIC Lecturer Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 20 जुलाई को यूपी GIC लेक्चरर का परिणाम जारी किया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त, 2025 को 13 विषयों के लिए किया गया था। आयोग की ओर से समाजशास्त्र और भूगोल विषय का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, समाजशास्त्र विषय में रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या 31116 और उपस्थित होने वालों की संख्या 9430 रही। वहीं भूगोल विषय में रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स 23951 व उपस्थित 11378 रही थी। 

प्रीलिम्स परीक्षा के आधार पर समाजशास्त्र विषय के लिए 806 और भूगोल में 1927 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। आयोग द्वारा इन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है। 

UPPSC GIC Lecturer Result 2026: परिणाम घोषित 

यूपीपीएससी की ओर से परिणामों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर की गई है। यह ध्यान देने वाली बात है कि आयोग द्वारा तय किए गए न्यूनतम पासिंग मार्क्स न ला पाने के कारण, कुछ उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित भी किया गया है। इस परीक्षा परिणाम के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और सफल उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए अलग से प्रेस रिलीज जारी की जाएगी। आयोग की ओर से आज 20 जुलाई को केवल 2 विषय (समाजशास्त्र और भूगोल) का परिणाम जारी किया गया है। 

UP GIC Lecturer Result 2026: हाइलाइट्स 

यूपी जीआईसी लेक्चरर भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त, 2025 को किया गया था। जिसका परिणाम आज 20 जुलाई को जारी किया गया है। उम्मीदवार परिणामों से जुड़े अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

परिणाम का नाम

यूपी GIC लेक्चरर 

भर्ती प्राधिकरण 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

विज्ञापन संख्या 

ए-6 / ई-1/2025 

विषय 

13 विषयों

परिणाम जारी होने की तिथि 

20 जुलाई, 2026 (जारी)

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppsc.up.nic.in

UP GIC Lecturer Result 2026 PDF Download Karein 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। 13 विषयों में से केवल 2 विषय (समाजशास्त्र और भूगोल) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीपीएससी जीआईसी रिजल्ट 2026 

पीडीएफ लिंक 

UP GIC Lecturer Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, नवीनतम अपडेट / सूचनाएं पर जाएं। 

स्टेप 3 संबंधित सूचना/प्रेस विज्ञप्ति पर क्लिक करें । 

स्टेप 4 अब पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें । 

स्टेप 5 उम्मीदवार जीआईसी लेक्चरर परीक्षा 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 6 पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने परिणामों की जांच करें। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 20, 2026, 23:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News