Rajasthan PTET Admit Card 2025: राजस्थान पीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan PTET Admit Card 2025: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान पीटीईटी का एडमिट कार्ड 9 मई 2025 को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जारी किया जाएगा। वही परीक्षा 15 जून 2025 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी।

Mahima Sharan
Jun 9, 2025, 13:30 IST
Rajasthan PTET Admit Card 2025
Rajasthan PTET Admit Card 2025

Rajasthan PTET Admit Card 2025:  वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने 9 जून, 2025 को राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Admit Card 2025: कब और कैसे होगी परीक्षा

2 वर्षीय बी.एड. और 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. के लिए पीटीईटी परीक्षा 15 जून, 2025 को राज्य के सभी 41 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।

Rajasthan PTET Admit Card 2025:  कैसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।

चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 2 वर्षीय बी.एड प्रोग्राम या 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. प्रोग्राम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को PTET एडमिट कार्ड 2025 लिंक मिलेगा।

चरण 4: लिंक दबाएं और लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 5: सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।

चरण 6: एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

चरण 7: आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

 

Mahima Sharan
Mahima Sharan

Sub Editor

    Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.com.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News