Rajasthan LDC Final Answer Key 2026: राजस्थान एलडीसी फाइनल उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 29, 2026, 19:21 IST

Rajasthan LDC Final Answer Key 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 29 सितंबर 2026 को राजस्थान एलडीसी परीक्षा की फाइनल  उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan LDC Final Answer Key 2026
Rajasthan LDC Final Answer Key 2026

Rajasthan LDC Final Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है, जिसकी लिखित परीक्षा 05 जुलाई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक हुई थी।

आरएसएसबी राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10,644 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। राजस्थान एलडीसी की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।  

RSSB LDC Final Answer Key 2026 in English

RSSB LDC Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक 

राजस्थान एलडीसी परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी का डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आंसर-की नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर में जनरल नॉलेज, साइंस, गणित, जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश आदि विषय से प्रश्न पूछे गए थे। 

राजस्थान एलडीसी परीक्षा फाइनल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक (पेपर-1)  

क्लिक करें 

राजस्थान एलडीसी परीक्षा फाइनल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक (पेपर-2) 

क्लिक करें 

Rajasthan LDC Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को राजस्थान एलडीसी परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति होगी, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति प्रश्न आवेदन शुल्क के साथ ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज अटैच करना आवश्यक है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।   

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 

परीक्षा का नाम 

राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा 2026 

रिक्त पदों की संख्या 

10,644

परीक्षा की तिथि 

05 जुलाई 2026

फाइनल आंसर-की जारी होने की तिथि 

29 सितंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in

RSSB LDC Final Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान एलडीसी परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • Candidate Corner पर जाएं और Answer Key पर क्लिक करें। 

  • आपकी कंप्यूटर की स्क्रीन पर RSSB LDC Final Answer Key 2026 की ओपन हो जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।     

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 29, 2026, 19:21 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News